Home क्राइम फिर एक बड़े बाप के बेटे ने दो निर्दोषों को कुचला, भाई बहन की मौके पर ही मौत
क्राइमछत्तीसगढ़

फिर एक बड़े बाप के बेटे ने दो निर्दोषों को कुचला, भाई बहन की मौके पर ही मौत

Share
Share

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा-जांजगीर मुख्य मार्ग पर जवालपुर के पास मंगलवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा बलौदा थाना क्षेत्र का है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कूटी पर सवार 37 वर्षीय लाला अघरिया और 17 वर्षीय युवती एक जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए देवकीनी गांव से जवालपुर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार थार ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि मृत युवती अकलतरा थाना क्षेत्र के कापन गांव की निवासी थी। हादसे की सूचना मिलते ही बलौदा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त थार को बलौदा के एक बड़े कपड़ा व्यवसायी का बेटा चला रहा था। हालांकि, वाहन चालक की पहचान और दुर्घटना की परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shubhanshu Mishra - Founder and Editor in Chief of The Digital Khabari

Explore more

-Sponsored-
advertising space available for your brand | The Digital Khabari
Related Articles
क्राइमजांजगीर-चांपा

किराना दुकान में छिपाकर रखी थी अवैध शराब, 70 पाव के साथ दुकानदार गिरफ्तार

मुलमुला पुलिस की छापेमारी में 6,200 रुपये की शराब जब्त, आबकारी एक्ट...

क्राइमजांजगीर-चांपा

जांजगीर में अवैध पटाखा भंडारण पर कोतवाली पुलिस की रेड, 4.50 लाख की विस्फोटक सामग्री जब्त

160 किलो पटाखे बरामद, आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं...