Home छत्तीसगढ़ सूरजपुर में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित, कोतवाली के सामने बड़ा हादसा
छत्तीसगढ़

सूरजपुर में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित, कोतवाली के सामने बड़ा हादसा

Share
Share

सूरजपुर में तेज रफ्तार का कहर। बुधवार को कोतवाली के ठीक सामने एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में डिवाइडर टूट गया और सड़क किनारे लगा खंभा भी गिर पड़ा।
सूरजपुर कोतवाली के सामने बुधवार को एक कार तेज गति से आ रही थी। अचानक कार अनियंत्रित हुई और सीधे डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही डिवाइडर भी टूट गया और सड़क किनारे लगा बिजली का खंभा भी गिर गया।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सूरजपुर कोतवाली पुलिस तत्काल पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने कार, चालक और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। राहत की बात ये रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। कोतवाली के सामने हुई इस दुर्घटना ने एक बार फिर शहर में तेज रफ्तार वाहनों और सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shubhanshu Mishra - Founder and Editor in Chief of The Digital Khabari

Explore more

-Sponsored-
advertising space available for your brand | The Digital Khabari
Related Articles
छत्तीसगढ़रायगढ़

सेवा संकल्प अभियान : खर्राघाट में 29.99 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान, केलो...