Home छत्तीसगढ़ जीपीएम जिले में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
छत्तीसगढ़

जीपीएम जिले में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

Share
Share

विधायक श्री धर्मजीत सिंह ने ध्वजा रोहण किया और मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन किया

जोश और उमंग के साथ परेड की टुकडि़यों ने किया आकर्षण मार्च पास्ट 

स्कूली बच्चों द्वारा दी गई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति 

मुख्य अतिथि ने साइबर जागृति अभियान का किया शुभारंभ 

उत्कृष्ठ सेवाओं के लिए 49 व्यक्तियों-संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया 

स्वतंत्रता दिवस की 80वां वर्षगांठ जिले में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस अमर रहे, राष्ट्र गीत वन्दे मातरम, राष्ट्र गान जन-गण-मन और देश भक्ति गीतों की गूंज से समुचा वातावरण सराबोर रहा। गुरुकुल खेल मैदान पेण्ड्रारोड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री धर्मजीत सिंह थे। उन्होंने आन-बान और शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की जनता के नाम संदेश का वाचन कर छत्तीसगढ़ मे हुए चहुंमुखी विकास और जन सेवा के कार्यो को जन-जन तक पहुंचाया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि श्री धर्मजीत सिंह ने कलेक्टर श्री विजय दयाराम के., पुलिस अधीक्षक श्री मनोज खिलारी एवं परेड कमांडर श्री भुपेंद्र सिंह कुर्रे के साथ सुसज्जित निरीक्षण वाहन में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया और हाथ लहराकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। 
            
            समारोह में शांति एवं सद्भावना का प्रतीक के रूप में तीन रंगों-केसरिया, सफेद एवं हरे रंग के गुब्बारों का गुच्छा स्वतंत्रता दिवस अमर रहे की उद्घोष के साथ खुले आसमान में छोड़े गए। राष्ट्रगान की धुन पर जिला पुलिस बल द्वारा तीन राउंड में हर्ष फायर किया गया। समारोह में परेड की दस टुकडि़यों द्वारा सधे हुए और कदम-ताल मिलाते हुए शानदार मार्च पास्ट किया गया, जो आकर्षण का केंद्र रहा। मुख्य अतिथि ने सभी प्लाटून कमांडरों से परिचय प्राप्त किया और उनके साथ फोटो सेशन कराया।    मुख्य अतिथि ने शहीद स्वर्गीय श्री शिव नारायण सिंह बघेल के परिवार को सम्मानित किया। इस अवसर पर साइबर क्राइम के विरुध्द जागरुकता के लिए 15 अगस्त से 2 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले साइबर जागृती अभियान का मुख्य अतिथि ने शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने समारोह में उत्कृष्ठ सेवाओं के लिए 49 व्यक्तियों-संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। 

               स्वतंत्रता दिवस समारोह में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय लाटा, पीएमश्री स्वामी आत्मानंनद शासकीय कन्या विद्यालय पेण्ड्रा, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय नेवसा, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डोंगरिया और कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय गौरेला के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी गई। परेड में सीनियर वर्ग में जिला पुलिस बल को प्रथम, नगर सेना महिला वर्ग को द्वितीय एवं वनमंडल के प्लाटून को तृतीय स्थान और जूनियर वर्ग में एनसीसी को प्रथम, स्काउटस को द्वितीय और एनएसएस को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सास्कृतिक कार्यक्रम में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डोंगरिया को प्रथम, कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय गौरेला को द्वितीय और एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय लाटा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। समारोह में मरवाही विधायक श्री प्रणव कुमार मरपच्ची सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी, मीडिया एवं बड़ी संख्या में जिलेवासी उपस्थित थे। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shubhanshu Mishra - Founder and Editor in Chief of The Digital Khabari

Explore more

-Sponsored-
advertising space available for your brand | The Digital Khabari
Related Articles
छत्तीसगढ़रायगढ़

सेवा संकल्प अभियान : खर्राघाट में 29.99 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान, केलो...