Home Uncategorized साइबर जागृति अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक
Uncategorizedछत्तीसगढ़

साइबर जागृति अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक

Share
Share

बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे साइबर जागृति अभियान के तहत सी.एम. दुबे पीजी कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए साइबर अपराधों से बचाव और डिजिटल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को साइबर ठगी के बढ़ते मामलों और उससे बचने के उपायों की जानकारी दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने कहा कि डिजिटल युग में इंटरनेट और मोबाइल हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं, लेकिन इसके साथ साइबर अपराध का खतरा भी बढ़ा है। ऐसे में हर नागरिक का जागरूक और सतर्क रहना बेहद जरूरी है।


एसएसपी ने विद्यार्थियों को ओटीपी फ्रॉड, यूपीआई फ्रॉड, फर्जी लिंक, एपीके फाइल, सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, साइबर ब्लैकमेलिंग और डिजिटल अरेस्ट जैसे अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अपील की कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, पिन, पासवर्ड, सीवीवी या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें और संदिग्ध लिंक या एपीके फाइल को बिना जांचे डाउनलोड न करें।
उन्होंने कहा कि साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराने के बजाय तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें। समय पर शिकायत मिलने से ठगी की रकम को रोकने की संभावना बढ़ जाती है।


कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को स्वयं जागरूक रहने के साथ-साथ अपने परिवार और समाज को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके लिए विद्यार्थियों ने जागरूकता सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर स्टेटस और पोस्ट के माध्यम से साइबर सुरक्षा का संदेश दिया। इस अभियान में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में जिलाधीश डॉ. संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे, कॉलेज चेयरमैन संजय दुबे सहित महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकगण, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
बिलासपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सतर्क रहें, जागरूक रहें और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाते हुए साइबर अपराध मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shubhanshu Mishra - Founder and Editor in Chief of The Digital Khabari

Explore more

-Sponsored-
advertising space available for your brand | The Digital Khabari
Related Articles
Uncategorized

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर कलेक्टर ने किया नमन

कलेक्टोरेट परिसर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित...

Uncategorized

विश्व हृदय दिवस आज: दिल की सेहत को लेकर जागरूकता जरूरी

29 सितंबर 2026 विश्व हृदय दिवस हर साल 29 सितंबर को विश्व...