Home क्राइम नीलागर नदी में बही महिला का शव चार दिन बाद बिलासपुर में बरामद
क्राइमछत्तीसगढ़

नीलागर नदी में बही महिला का शव चार दिन बाद बिलासपुर में बरामद

Share
Share

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम जेवरा से चार दिन पहले नीलागर नदी में बही महिला का शव आज बिलासपुर जिले में बरामद हुआ है। महिला ढाबाडीह एनीकट के पास नदी पार करने के दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर बह गई थीं।


मिली जानकारी के अनुसार ग्राम जेवरा निवासी रमा देवी चौहान अपने मायके सुलौनी जा रही थीं। इसी दौरान ढाबाडीह एनीकट के पास नीलागर नदी पार करते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बह गईं। घटना के बाद से ही परिजन और पुलिस उनकी तलाश में जुटे हुए थे।

चार दिन बाद बुधवार को बिलासपुर जिले के ग्राम सोन के पास नीलागर नदी के किनारे रमा देवी का शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना मिलते ही पचपेड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चूंकि शव बिलासपुर जिले के ग्राम सोन में मिला है, इसलिए आगे की वैधानिक कार्रवाई पचपेड़ी थाना पुलिस द्वारा की जा रही है।


चार दिन से लापता महिला का शव मिलने के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shubhanshu Mishra - Founder and Editor in Chief of The Digital Khabari

Explore more

-Sponsored-
advertising space available for your brand | The Digital Khabari
Related Articles
क्राइमजांजगीर-चांपा

किराना दुकान में छिपाकर रखी थी अवैध शराब, 70 पाव के साथ दुकानदार गिरफ्तार

मुलमुला पुलिस की छापेमारी में 6,200 रुपये की शराब जब्त, आबकारी एक्ट...

क्राइमजांजगीर-चांपा

जांजगीर में अवैध पटाखा भंडारण पर कोतवाली पुलिस की रेड, 4.50 लाख की विस्फोटक सामग्री जब्त

160 किलो पटाखे बरामद, आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं...