Home छत्तीसगढ़ भारतीय हॉकी टीम की पाकिस्तान पर शानदार जीत, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
छत्तीसगढ़

भारतीय हॉकी टीम की पाकिस्तान पर शानदार जीत, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई

Share
Share

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने हॉकी विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय हॉकी टीम की शानदार 5-3 से जीत पर खिलाडि़यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।


मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि “मैदान कोई भी हो, जीत भारत की ही होती है।” उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाडि़यों ने मैदान पर जिस जोश, समर्पण और शानदार रणनीति का प्रदर्शन किया, उसने हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। उन्होंने भारतीय हॉकी टीम के सभी खिलाडि़यों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि टीम ने अपने खेल से देशवासियों में उत्साह और गौरव की भावना पैदा की है। श्री चौधरी ने आगामी मुकाबलों के लिए टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खिलाडि़यों में इसी तरह की दृढ़ता, आत्मविश्वास और जीत की ललक बनी रहे।
वित्त मंत्री ने भारतीय हॉकी टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी मैचों में भी शानदार प्रदर्शन और सफलता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shubhanshu Mishra - Founder and Editor in Chief of The Digital Khabari

Explore more

-Sponsored-
advertising space available for your brand | The Digital Khabari
Related Articles
छत्तीसगढ़रायगढ़

सेवा संकल्प अभियान : खर्राघाट में 29.99 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान, केलो...