जांजगीर-चांपा ब्रेकिंग – हसदेव नदी का देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट अब Danger Zone घोषित। पिछले हफ्ते बिलासपुर के चौकसे कॉलेज के 3 छात्रों की डूबने से मौत के बाद प्रशासन जागा।
पंचायत और पंतोरा चौकी ने बांस-बल्ली से बैरिकेडिंग की, बोर्ड लगाया – नदी में नहाना प्रतिबंधित है।
आंकड़े डराने वाले हैं – 2020 से 2026 तक हर साल 2 से 5 मौतें, कुल 22 मौतें। छुट्टियों में बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर से सैकड़ों लोग आते हैं पर एक भी गोताखोर तैनात नहीं था।
अब प्रशासन का बड़ा फैसला – नदी को दो जोन में बांटेंगे, गहरे हिस्से में पूरी तरह No Entry, और स्थानीय तैराक युवाओं को ‘नदी मित्र’ बनाकर तैनात किया जाएगा।

Leave a comment