अगर आपका SBI या किसी अन्य बैंक की शाखा में कोई जरूरी काम लंबित है, तो आने वाले दिनों में इसकी योजना पहले से बना लेना जरूरी हो सकता है। 26 से 30 सितंबर 2026 के बीच लगातार पांच दिनों तक बैंक शाखाओं का कामकाज प्रभावित होने की संभावना है। इसे देखते हुए SBI ने ग्राहकों से जरूरी बैंकिंग काम समय रहते पूरा करने की अपील की है।
28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंक हड़ताल
बैंकिंग यूनियनों के संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने विभिन्न मांगों को लेकर 28 से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का प्रस्ताव रखा है।
इससे पहले 26 सितंबर को महीने का चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार होने के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। ऐसे में शनिवार से बुधवार तक लगातार पांच दिनों तक शाखाओं का कामकाज प्रभावित हो सकता है।

SBI ने ग्राहकों को किया अलर्ट
SBI ने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे हड़ताल की संभावित अवधि का इंतजार न करें और जरूरी बैंकिंग काम पहले ही निपटा लें। चेक क्लीयरेंस, पासबुक अपडेट, ड्राफ्ट, लोन से जुड़े दस्तावेज और लॉकर से संबंधित जरूरी काम समय रहते पूरा करने की सलाह दी गई है।
डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहेंगी उपलब्ध
शाखाएं बंद रहने की स्थिति में भी डिजिटल और वैकल्पिक बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है।
- ATM/ADWM: नकद निकासी और उपलब्ध अन्य सेवाओं के लिए।
- YONO और इंटरनेट बैंकिंग: पैसे ट्रांसफर करने और बिल भुगतान के लिए।
- UPI: डिजिटल भुगतान के लिए।
- CSP: ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में बुनियादी बैंकिंग जरूरतों के लिए अधिकृत ग्राहक सेवा केंद्रों का उपयोग किया जा सकता है।
जरूरी काम है तो 25 सितंबर से पहले निपटा लें, ताकि लगातार छुट्टियों और प्रस्तावित हड़ताल के दौरान शाखा बंद होने से परेशानी न हो।
Leave a comment