Home जांजगीर-चांपा माय भारत ने चलाया सेवा संकल्प अभियान
जांजगीर-चांपा

माय भारत ने चलाया सेवा संकल्प अभियान

Share
Share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान शुरू किया गया है जो 17 सितंबर से 1 महीने तक पूरे देश में चलाया जा रहा है। यह अभियान प्रधानमंत्री मोदी जी के सार्वजनिक संवैधानिक पद पर 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में आयोजित किया गया है।माय भारत के जिला युवा अधिकारी सुश्री प्रतिष्ठा माथुर (जिला युवा अधिकारी) के नेतृत्व में सेवा संकल्प अभियान चलाया गया। यह अभियान माय भारत के वॉलिंटियर्स ने ग्राम कुरदा में ‘स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन अभियान’ के रूप में चलाया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राकेश्वर बरेठ (जनपद पंचायत सदस्य, कुरदा महूदा ), सावित्री बाई साहू (पंच ), श्रीमती पूर्णिमा साहू (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता) तथा ग्राम के नागरिक, युवा, बच्चे जिनमें तिहारीन बाई, बुधवारा महंत,साजन बरेठ ,मंजू महंत, लक्ष्मीन,शारदा महंत,सोम महंत, धनराज साहू, आयुष बरेठ, साक्षी, मीनाक्षी,गोल्डी, हनी, मैना आदि सम्मिलित हुए।माय भारत वालंटियर्स सुमन महंत द्वारा कचरे से होने वाले हानि के बारे में बताया गया तथा अपने चारों तरफ स्वच्छता बनाए रखने की प्रेरणा दी गई। यह कार्यक्रम कबीर चौक ग्राम कुरदा में संपन्न हुआ जिसमें समस्त ग्राम वासियों का योगदान रहा ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shubhanshu Mishra - Founder and Editor in Chief of The Digital Khabari

Explore more

-Sponsored-
advertising space available for your brand | The Digital Khabari
Related Articles
जांजगीर-चांपा

गौरव ग्राम सिवनी (नैला) में युवा समिति डांस प्रतियोगिता 25 अक्टूबर को, तैयारियां तेज

ग्रुप, डबल और एकल डांस प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों को मिलेगा अपनी प्रतिभा...

जांजगीर-चांपा

वीबी-जी राम जी योजना से गांवों में विकास कार्यों को गति, स्थानीय श्रमिकों को मिल रहा रोजगार

जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और स्वच्छता पर जोर, ग्रामीण क्षेत्रों में...