ग्रुप, डबल और एकल डांस प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों को मिलेगा अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका
जांजगीर-चांपा।
गौरव ग्राम सिवनी (नैला) में युवा समिति डांस प्रतियोगिता 2026 का आयोजन 25 अक्टूबर, रविवार को किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर आयोजन समिति की तैयारियां जोरों पर हैं। प्रतियोगिता में क्षेत्र के डांस प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। आयोजन को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है।आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता रात्रि 8 बजे से बलौदा मार्ग स्थित जय नहरिया बाबा मंदिर परिसर में शुरू होगी। समिति ने जिले और आसपास के क्षेत्र के इच्छुक प्रतिभागियों से प्रतियोगिता में शामिल होने की अपील की है। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं।तीन वर्गों में होगी
प्रतियोगिता युवा समिति डांस प्रतियोगिता में ग्रुप डांस, डबल डांस और एकल डांस की अलग-अलग श्रेणियां रखी गई हैं। ग्रुप डांस में प्रथम पुरस्कार 10,001 रुपये, द्वितीय 7,001 रुपये और तृतीय 5,001 रुपये निर्धारित किया गया है। डबल डांस में प्रथम पुरस्कार 5,001 रुपये, द्वितीय 3,001 रुपये और तृतीय 2,001 रुपये दिया जाएगा। वहीं, एकल डांस में प्रथम पुरस्कार 4,001 रुपये, द्वितीय 3,001 रुपये और तृतीय 2,001 रुपये रखा गया है। इसके अलावा बेस्ट ड्रेस, अनुशासन और निर्णायक मंडल की ओर से विशेष पुरस्कार भी दिए जाएंगे। जनप्रतिनिधियों की रहेगी उपस्थिति कार्यक्रम में विधायक ब्यास नारायण कश्यप, जिला पंचायत सदस्य लोकेश राठौर, जनपद सदस्य रूपनारायण तंवर, सिवनी सरपंच रघुवीर बरेठ, उपसरपंच शुभांशु मिश्रा, ग्राम सचिव हेमलता यादव सहित सिवनी-नैला के वार्ड पंचों की उपस्थिति प्रस्तावित है।
युवा समिति कर रही आयोजन
प्रतियोगिता का आयोजन दिनेश बरेठ (टोनो), प्रमोद, कनकेश्वर, दुर्गा, दीपक, रंजीत, राजेन्द्र, प्रकाश, पंकज, निरंजन, निक्का, कैलाश, कुंवरलाल, विशाल, सतीश, शिवलाल, धनेश, बीरू, बिट्टू, संजय, सुनील, विनीत, कार्तिक, अजय, आशिक, कृष्णा, पप्पू, निक्की, उदयराज, मिथलेश, मदन, रत्नाकर, रामप्रसाद, हरीश, सूरजकांत, मनोज, जितेंद्र, दिलेश्वर (छोटा), रामकुमार, दुर्गेश, बसंत, रमेश और साकेत (भोला बाबू) सहित युवा समिति एवं ग्रामवासियों के सहयोग से किया जा रहा है।
स्थान: जय नहरिया बाबा मंदिर, बलौदा मार्ग, सिवनी (नैला), जिला जांजगीर-चांपा।

आयोजन समिति ने “सिवनी चलो, जय नहरिया बाबा” के आह्वान के साथ क्षेत्रवासियों और डांस प्रतिभागियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
Leave a comment