अनसुलझी मौत से मचा हड़कंप
मिशन फाटक के पास शव मिलने से इलाके में सनसनी, मृतक की पहचान में जुटी पुलिस
चांपा। शहर के मिशन फाटक के पास स्थित बंधाई तालाब के समीप एक युवक की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। तालाब के पास शव मिलने की खबर फैलते ही क्षेत्र में सनसनी का माहौल बन गया। युवक की मौत की परिस्थितियां फिलहाल स्पष्ट नहीं होने से मामला रहस्य बना हुआ है।घटना की सूचना मिलते ही चांपा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस युवक की शिनाख्त करने के साथ ही घटनास्थल से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की पड़ताल में जुटी हुई है।आखिर युवक की मौत कैसे हुई? क्या यह हत्या का मामला है या युवक ने आत्महत्या की है? फिलहाल इन सवालों का जवाब सामने नहीं आया है। किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पुलिस जांच और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होना जरूरी है।
बंधाई तालाब के पास युवक की लाश मिलने की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब पुलिस जांच के बाद ही मौत की असल वजह और घटनाक्रम से जुड़ी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
The डिजिटल ख़बरी | पहले तथ्य फिर ख़बर


Leave a comment