Home जांजगीर-चांपा चांपा में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक गायन समारोह
जांजगीर-चांपाशिक्षा

चांपा में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक गायन समारोह

Share
Share

राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चांपा में 25 सितंबर को सामूहिक वंदे मातरम् गायन समारोह का आयोजन किया जाएगा।विद्यालय प्रबंधन के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 10:00 बजे विद्यालय परिसर में होगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एम.एम.आर. शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चांपा की प्राध्यापक डॉ. मीनाक्षी चंद्रा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में नगरपालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव उपस्थित रहेंगे।इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राएं, आचार्यगण, विद्यालय परिवार, प्रबंध समिति के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक, माताएं-बहनें एक स्वर में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन करेंगे।विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, मातृभूमि के प्रति सम्मान और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करना है। वंदे मातरम् भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन और राष्ट्रचेतना का प्रतीक रहा है। इस दौरान विद्यालय में राष्ट्रभावना से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।विद्यालय परिवार ने समस्त अभिभावकों, नागरिकों और राष्ट्रप्रेमी बंधु-भगिनियों से कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shubhanshu Mishra - Founder and Editor in Chief of The Digital Khabari

Explore more

-Sponsored-
advertising space available for your brand | The Digital Khabari
Related Articles
जांजगीर-चांपा

गौरव ग्राम सिवनी (नैला) में युवा समिति डांस प्रतियोगिता 25 अक्टूबर को, तैयारियां तेज

ग्रुप, डबल और एकल डांस प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों को मिलेगा अपनी प्रतिभा...

जांजगीर-चांपा

वीबी-जी राम जी योजना से गांवों में विकास कार्यों को गति, स्थानीय श्रमिकों को मिल रहा रोजगार

जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और स्वच्छता पर जोर, ग्रामीण क्षेत्रों में...