Home क्राइम पामगढ़ में मवेशियों की तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
क्राइमजांजगीर-चांपा

पामगढ़ में मवेशियों की तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

Share
Share

19 मवेशी जब्त, 2.50 लाख रुपये बताई गई कीमत; आरोपी न्यायिक रिमांड पर

पामगढ़।

मवेशियों को कथित रूप से अवैध बिक्री के लिए ले जाने के मामले में पामगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 07 भैंसी और 12 भैंस समेत कुल 19 मवेशियों को जब्त किया है। जब्त मवेशियों की अनुमानित कीमत करीब 2.50 लाख रुपये बताई गई है।पुलिस के मुताबिक, थाना पामगढ़ को सूचना मिली थी कि ग्राम बोरसी निवासी रामसागर महिलांगे उर्फ ढुलू (55 वर्ष) अपने साथियों के साथ मवेशियों को कथित रूप से मारते-पीटते और बिना पर्याप्त चारा-पानी के हांकते हुए बिक्री के लिए ग्राम डोंगाकोहरौद की ओर ले जा रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की। पुलिस टीम ने डोंगाकोहरौद क्षेत्र में पहुंचकर रामसागर महिलांगे उर्फ ढुलू को पकड़ा। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 6 एवं 10 के तहत कार्रवाई की गई तथा उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाईयह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूलैण्डन यार्क के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी शिवरीनारायण तोमेश वर्मा के नेतृत्व में की गई।कार्रवाई में थाना प्रभारी पामगढ़ निरीक्षक राकेश सूर्यवंशी, प्रशिक्षु उप निरीक्षक कविता टंडन, सउनि कृष्ण कुमार कोशले, प्रधान आरक्षक राजेश कोशले, आरक्षक भुनेश्वर पटेल एवं सीताराम सूर्यवंशी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

The डिजिटल ख़बरी — पहले तथ्य, फिर ख़बर

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shubhanshu Mishra - Founder and Editor in Chief of The Digital Khabari

Explore more

-Sponsored-
advertising space available for your brand | The Digital Khabari
Related Articles
जांजगीर-चांपा

गौरव ग्राम सिवनी (नैला) में युवा समिति डांस प्रतियोगिता 25 अक्टूबर को, तैयारियां तेज

ग्रुप, डबल और एकल डांस प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों को मिलेगा अपनी प्रतिभा...

जांजगीर-चांपा

वीबी-जी राम जी योजना से गांवों में विकास कार्यों को गति, स्थानीय श्रमिकों को मिल रहा रोजगार

जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और स्वच्छता पर जोर, ग्रामीण क्षेत्रों में...