Home Uncategorized पुलिस हिरासत में युवक की मौत के बाद मचा हड़कंप अवैध शराब बिक्री के आरोप में युवक पकड़ा सुबह मिली मौत की खबर
Uncategorizedजांजगीर-चांपा

पुलिस हिरासत में युवक की मौत के बाद मचा हड़कंप अवैध शराब बिक्री के आरोप में युवक पकड़ा सुबह मिली मौत की खबर

Share
Share

परिजन ने पुलिस की मारपीट से मौत होने के लगाएं गंभीर आरोप

चांपा थाना क्षेत्र में एक युवक की मौत के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक मेंहदीपारा निवासी कुल्लू उर्फ शिव सहिस सहित दो और लोगो को बुधवार सुबह अवैध शराब बिक्री के मामले में पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया। लेकिन दो व्यक्ति को जेल भेज दिया गया सबसे बड़ी बात तो यह है कि उसमें से एक व्यक्ति जेल नहीं भेज कर थाना में रखा गया था मिली जानकारी के अनुसार जिस व्यक्ति को जेल नहीं भेजा गया परिजनों का कहना है उस व्यक्ति को पुलिस कर्मी द्वारा उसे रातभर थाने में रखा गया एवं मारपीट किया गया जिसकी वजह से मौत हो गई। और सुबह अचानक उसकी मौत की सूचना दी गई। मौत की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग चांपा थाने पहुंच गए और थाने का घेराव कर दिया। आक्रोशित परिजनों ने पुलिस पर मृतक के साथ मारपीट करने और प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद थाने के बाहर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा होने से पुलिस प्रशासन के सामने स्थिति संभालने की चुनौती खड़ी हो गई। परिजन पूरे मामले की थाना चांपा की सीसीटीवी फुटेज सहित निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की हैं।

सिपाही सस्पेंड

पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना चांपा के अपराध कं 478/26 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के प्रकरण में आर. 836 ईश्वरी राठौर द्वारा घोर लापरवाही एवं अनुशासनहिनता बरतने के फलस्वरूप आर. 836 ईश्वरी राठौर थाना चांपा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केन्द्र जांजगीर सम्बद्ध किया गया है। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी। लेकिन परिजन ने आरोप लगाया कि पुलिस विभाग के द्वारा इस कार्यवाही से संतुष्ट नहीं है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shubhanshu Mishra - Founder and Editor in Chief of The Digital Khabari

Explore more

-Sponsored-
advertising space available for your brand | The Digital Khabari
Related Articles
जांजगीर-चांपा

गौरव ग्राम सिवनी (नैला) में युवा समिति डांस प्रतियोगिता 25 अक्टूबर को, तैयारियां तेज

ग्रुप, डबल और एकल डांस प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों को मिलेगा अपनी प्रतिभा...

जांजगीर-चांपा

वीबी-जी राम जी योजना से गांवों में विकास कार्यों को गति, स्थानीय श्रमिकों को मिल रहा रोजगार

जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और स्वच्छता पर जोर, ग्रामीण क्षेत्रों में...