Home जांजगीर-चांपा सेवा संकल्प अभियान: वडनगर से वाराणसी की सेवा यात्रा पहुंची जांजगीर
जांजगीर-चांपा

सेवा संकल्प अभियान: वडनगर से वाराणसी की सेवा यात्रा पहुंची जांजगीर

Share
Share

बाइक यात्रियों का आत्मीय स्वागत, प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी ने बाइक रैली में शामिल होकर बढ़ाया युवाओं का उत्साह

प्रभारी मंत्री ने युवाओं से किया संवाद, सेवा और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान

 जांजगीर-चांपा, 1 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की जनसेवा को समर्पित ‘सेवा संकल्प यात्रा’ वडनगर (गुजरात) से वाराणसी (उत्तर प्रदेश) तक जनसेवा से राष्ट्रसेवा का संदेश लेकर निकली है। यात्रा के जांजगीर आगमन पर जिले के प्रभारी मंत्री एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी सहित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने बाइक यात्रियों का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री चौधरी ने बाइक रैली में सहभागिता कर युवाओं का उत्साहवर्धन किया तथा युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं से रूबरू हुए। कार्यक्रम में सेवा यात्रा कर रहे युवाओं को शाल एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया। 
 इस अवसर पर सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, विधायक बेलतरा श्री सुशांत शुक्ला, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल, पूर्व संसदीय सचिव श्री अंबेश जांगड़े, महापौर नगर पालिका धमतरी श्री रामू रोहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी सत्यलता आनंद मिरी, जिला पंचायत सदस्य श्री राजकुमार साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती प्रियंका पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह, नगर पालिका जांजगीर-नैला अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवा गढ़ेवाल, श्री रामदेव कुमावत, श्री गुलाब सिंह चंदेल, श्री अमर सुल्तानिया, श्री पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह, रवि पांडेय, श्रीमती नंदिनी राजवाड़े, श्रीमती संतोषी सिंह, श्री विकास शर्मा, श्री हितेश यादव सहित जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे। 

सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना से आगे आएं युवा – श्री ओ पी चौधरी

युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष केवल वर्षों का आंकड़ा नहीं, बल्कि जनसेवा, राष्ट्रसेवा और भारत के विकास के संकल्प की यात्रा है। उन्होंने वडनगर से वाराणसी तक सेवा यात्रा कर रहे युवाओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत से ही राष्ट्रहित और जनसेवा को प्राथमिकता दी। गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक की उनकी सार्वजनिक जीवन की यात्रा जनसेवा के प्रति समर्पण की यात्रा रही है। 
 प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने राजनीति और सार्वजनिक जीवन में प्रतिभाशाली एवं समाज के लिए योगदान देने की क्षमता रखने वाले लोगों को आगे आने के अवसर प्रदान किए हैं। उन्होंने कहा कि भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया गया है। छत्तीसगढ़ को भी विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और नवाचार इस विकास यात्रा को नई गति दे सकते हैं। विकास के साथ अपनी संस्कृति और विरासत को आगे बढ़ाना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से सेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सेवा और समर्पण की भावना के साथ प्रत्येक व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी निभाए और विकसित भारत के संकल्प से जुड़कर देश के विकास में योगदान दे। 
  युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने कहा कि देश, प्रदेश सहित पूरे जिले में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सेवा भावना को सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने वडनगर से वाराणसी तक सेवा यात्रा कर रहे युवाओं के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचता है। उन्होंने युवाओं को समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया।
   कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल ने सेवा संकल्प यात्रा में शामिल युवाओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सेवा के भाव को जन-जन और गांव-गांव तक पहंुचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से नागरिकों तक जनसेवा, विकास और सुशासन से जुड़े कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जा रही है। उन्होंने सेवा संकल्प यात्रा से जुड़े युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए यात्रा की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shubhanshu Mishra - Founder and Editor in Chief of The Digital Khabari

Explore more

-Sponsored-
advertising space available for your brand | The Digital Khabari
Related Articles
जांजगीर-चांपा

गौरव ग्राम सिवनी (नैला) में युवा समिति डांस प्रतियोगिता 25 अक्टूबर को, तैयारियां तेज

ग्रुप, डबल और एकल डांस प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों को मिलेगा अपनी प्रतिभा...

जांजगीर-चांपा

वीबी-जी राम जी योजना से गांवों में विकास कार्यों को गति, स्थानीय श्रमिकों को मिल रहा रोजगार

जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और स्वच्छता पर जोर, ग्रामीण क्षेत्रों में...