जांजगीर-चांपा, 3 अक्टूबर 2026।
सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत पामगढ़ विकासखंड के ग्राम कुटराबोड़ स्थित डीएव्ही स्कूल ग्राउंड में सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी और पात्र हितग्राहियों को मौके पर लाभान्वित किया।
आजीविका ऋण मेले में 227 प्रकरणों में 9.39 करोड़ रुपये का वितरण, जबकि 162 प्रकरणों में 8.70 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई। स्व-सहायता समूहों, मुद्रा ऋण एवं महिला उद्यमी ऋण सहित विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति व वितरण के चेक और सामग्री प्रदान की गई। 20 नई लखपति दीदियों को सम्मानित किया गया।
शिविर में दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल एवं सहायक उपकरण, बच्चों के लिए अन्नप्राशन, राजस्व सेवाएं, अधिकार अभिलेख एवं जॉब कार्ड सहित स्वास्थ्य जांच, पोर्टेबल एक्स-रे, एनसीडी और नेत्र परीक्षण की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं।
आगामी शिविर: 5 अक्टूबर बलौदा के जावलपुर, 6 अक्टूबर नवागढ़ के सेमरा और 8 अक्टूबर बम्हनीडीह के पोड़ीशंकर में आयोजित होंगे।


Leave a comment