Home क्राइम हत्या के प्रयास के मामले में 7 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा
क्राइमछत्तीसगढ़

हत्या के प्रयास के मामले में 7 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा

Share
Share

दुर्ग जिले की स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में करीब सात महीने से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


पुलिस के अनुसार 9 जनवरी 2026 को साकेत नगर कोहका निवासी ऋतिक प्रसाद गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि देर रात घर लौटते समय पुरानी रंजिश के चलते सोनू यादव, अमन साव, ऋषभ तिवारी और प्रियांशु वासुराज उर्फ वासु कुमार ने उसका रास्ता रोककर गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और डंडे तथा हाथ में पहने कड़े से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
मामले में थाना सुपेला की चौकी स्मृतिनगर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। विवेचना के दौरान पुलिस लगातार फरार आरोपी प्रियांशु वासुराज उर्फ वासु कुमार की तलाश कर रही थी।
लगातार तकनीकी और मैदानी जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपराधिक गतिविधि या फरार आरोपियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shubhanshu Mishra - Founder and Editor in Chief of The Digital Khabari

Explore more

-Sponsored-
advertising space available for your brand | The Digital Khabari
Related Articles
क्राइमजांजगीर-चांपा

किराना दुकान में छिपाकर रखी थी अवैध शराब, 70 पाव के साथ दुकानदार गिरफ्तार

मुलमुला पुलिस की छापेमारी में 6,200 रुपये की शराब जब्त, आबकारी एक्ट...

क्राइमजांजगीर-चांपा

जांजगीर में अवैध पटाखा भंडारण पर कोतवाली पुलिस की रेड, 4.50 लाख की विस्फोटक सामग्री जब्त

160 किलो पटाखे बरामद, आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं...