Home छत्तीसगढ़ सिद्धबाबा धाम मकुंदपुर में आज होगा नागपंचमी महोत्सव, विधायक फूल सिंह राठिया होंगे मुख्य अतिथि
छत्तीसगढ़धर्म

सिद्धबाबा धाम मकुंदपुर में आज होगा नागपंचमी महोत्सव, विधायक फूल सिंह राठिया होंगे मुख्य अतिथि

Share
Share

कोरबा जिले के करतला विकासखंड अंतर्गत ग्राम मकुंदपुर स्थित प्रसिद्ध सिद्धबाबा धाम में आज नागपंचमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। हर वर्ष आयोजित होने वाले इस धार्मिक आयोजन को लेकर ग्रामवासियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। महोत्सव में रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।


ग्राम मकुंदपुर के प्रसिद्ध सिद्धबाबा धाम में नागपंचमी के अवसर पर विशेष धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति और ग्रामवासियों द्वारा महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 7 बजे से होगा, जबकि अतिथियों का आगमन और स्वागत समारोह सुबह 10 बजे आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन शाम 4 बजे होगा।


नागपंचमी महोत्सव में रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं जनपद पंचायत करतला की अध्यक्ष श्रीमती अशोका विश्राम कंवर कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी।
इसके अलावा जिला पंचायत सभापति श्रीमती सावित्री अजय कंवर, जनपद पंचायत करतला के उपाध्यक्ष मनोज झा तथा सोहागपुर क्षेत्र की जनपद सदस्य श्रीमती अनुसुईया लखन राठौर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।


सिद्धबाबा धाम मकुंदपुर क्षेत्र की धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। नागपंचमी के अवसर पर हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हैं और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।
आयोजन समिति और समस्त ग्रामवासियों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर नागपंचमी महोत्सव में शामिल होने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shubhanshu Mishra - Founder and Editor in Chief of The Digital Khabari

Explore more

-Sponsored-
advertising space available for your brand | The Digital Khabari
Related Articles
जांजगीर-चांपाधर्म

तरौद में गूंजा गणपति बप्पा का जयघोष, श्रद्धा और भक्ति के साथ हुआ विसर्जन

प्रदीप साहू के घर आयोजित गणेशोत्सव में परिवार सहित बड़ी संख्या में...