कोरबा जिले के करतला विकासखंड अंतर्गत ग्राम मकुंदपुर स्थित प्रसिद्ध सिद्धबाबा धाम में आज नागपंचमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। हर वर्ष आयोजित होने वाले इस धार्मिक आयोजन को लेकर ग्रामवासियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। महोत्सव में रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

ग्राम मकुंदपुर के प्रसिद्ध सिद्धबाबा धाम में नागपंचमी के अवसर पर विशेष धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति और ग्रामवासियों द्वारा महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 7 बजे से होगा, जबकि अतिथियों का आगमन और स्वागत समारोह सुबह 10 बजे आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन शाम 4 बजे होगा।

नागपंचमी महोत्सव में रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं जनपद पंचायत करतला की अध्यक्ष श्रीमती अशोका विश्राम कंवर कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी।
इसके अलावा जिला पंचायत सभापति श्रीमती सावित्री अजय कंवर, जनपद पंचायत करतला के उपाध्यक्ष मनोज झा तथा सोहागपुर क्षेत्र की जनपद सदस्य श्रीमती अनुसुईया लखन राठौर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।

सिद्धबाबा धाम मकुंदपुर क्षेत्र की धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। नागपंचमी के अवसर पर हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हैं और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।
आयोजन समिति और समस्त ग्रामवासियों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर नागपंचमी महोत्सव में शामिल होने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।