Home छत्तीसगढ़ प्रांतीय स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में चांपा की बहनों ने बढ़ाया गौरव
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

प्रांतीय स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में चांपा की बहनों ने बढ़ाया गौरव

Share
Share

प्रांतीय स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में चांपा की बहनों ने बढ़ाया गौरव
चांपा। खैरागढ़ में 30 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक आयोजित प्रांतीय स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में शिशु मंदिर विद्यालय चांपा की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में बाल वर्ग बहन में विद्यालय की सोनाक्षी सेवायक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि किशोर वर्ग बहन में सोनल सेवायक ने द्वितीय स्थान हासिल किया। उल्लेखनीय है कि सोनाक्षी और सोनल सेवायक सगी बहनें हैं। दोनों बहनों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार और परिजनों में हर्ष का माहौल है।
दोनों खिलाड़ी अब आगामी क्षेत्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह प्रतियोगिता 19 से 21 सितंबर 2026 तक ग्वालियर एवं शिवपुरी में आयोजित होगी।
पूरी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का मार्गदर्शन क्रीड़ा प्रभारी श्री अशोक शर्मा के नेतृत्व में किया गया। उनकी देखरेख में विद्यालय की छात्राओं ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए अगले स्तर के लिए स्थान सुनिश्चित किया।

जांजगीर-चांपा। खैरागढ़ में 30 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक आयोजित प्रांतीय स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में शिशु मंदिर विद्यालय चांपा की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया।


बाल वर्ग बहन में सोनाक्षी सेवायक ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि किशोर वर्ग बहन में सोनल सेवायक ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। खास बात यह है कि दोनों ही खिलाड़ी एक ही परिवार की सगी बहनें हैं।
अब दोनों बहनें आगामी क्षेत्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में 19 से 21 सितंबर तक ग्वालियर-शिवपुरी में अपना दमखम दिखाएंगी। प्रतियोगिता में उनकी सफलता क्रीड़ा प्रभारी श्री अशोक शर्मा के नेतृत्व में संभव हुई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shubhanshu Mishra - Founder and Editor in Chief of The Digital Khabari

Explore more

-Sponsored-
advertising space available for your brand | The Digital Khabari
Related Articles
जांजगीर-चांपा

गौरव ग्राम सिवनी (नैला) में युवा समिति डांस प्रतियोगिता 25 अक्टूबर को, तैयारियां तेज

ग्रुप, डबल और एकल डांस प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों को मिलेगा अपनी प्रतिभा...

जांजगीर-चांपा

वीबी-जी राम जी योजना से गांवों में विकास कार्यों को गति, स्थानीय श्रमिकों को मिल रहा रोजगार

जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और स्वच्छता पर जोर, ग्रामीण क्षेत्रों में...