Home मनोरंजन ‘बॉलीवुड में चल रही भेड़चाल’, करीना कपूर ने भाई रणबीर की ‘एनिमल’ को लेकर कही बड़ी बात
मनोरंजन

‘बॉलीवुड में चल रही भेड़चाल’, करीना कपूर ने भाई रणबीर की ‘एनिमल’ को लेकर कही बड़ी बात

Share
Share

मुंबई: अभिनेत्री करीना कपूर खान ने बॉलीवुड में फिल्मों के मौजूदा ट्रेंड को लेकर अपनी राय रखी है। अपनी आगामी फिल्म ‘दायरा’ के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में करीना ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर किसी एक शैली की फिल्म सफल होने के बाद निर्माता उसी फॉर्मूले को दोहराने लगते हैं।

करीना ने अपने भाई रणबीर कपूर की 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘एनिमल’ का उदाहरण देते हुए कहा कि फिल्म की सफलता के बाद बॉलीवुड में हिंसा आधारित फिल्मों का चलन बढ़ा। उनके मुताबिक इंडस्ट्री में कई बार ‘भेड़चाल’ देखने को मिलती है।

दर्शक अब ज्यादा समझदार

करीना ने कहा कि आज का दर्शक पहले से ज्यादा समझदार और सवाल पूछने वाला है। खासकर युवा दर्शक पारंपरिक कहानी से आगे कुछ नया देखना चाहते हैं। उनका मानना है कि अब किसी फिल्म को केवल कॉमेडी, रोमांस या किसी एक जॉनर के नाम पर सफल मान लेना संभव नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि हर फिल्म के लिए 200 या 500 करोड़ रुपये कमाने की उम्मीद करना सही नहीं है। दर्शकों की पसंद बदल रही है और फिल्म इंडस्ट्री को भी उसके साथ बदलना होगा।

‘एनिमल’ ने कमाए थे 900 करोड़ से ज्यादा

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर और अनिल कपूर मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म में पिता-पुत्र के जटिल रिश्ते और हिंसक घटनाक्रम को दिखाया गया था। फिल्म ने दुनियाभर में 900 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था। इसका सीक्वल ‘एनिमल पार्क’ भी चर्चा में है।

वहीं, करीना कपूर अब मेघना गुलजार की फिल्म ‘दायरा’ में नजर आएंगी। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिका में हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shubhanshu Mishra - Founder and Editor in Chief of The Digital Khabari

Explore more

-Sponsored-
advertising space available for your brand | The Digital Khabari
Related Articles