Home छत्तीसगढ़ ‘इश्क भी, जंग भी’, संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ से रणबीर कपूर के फर्स्ट लुक का दूसरा पोस्टर आउट
छत्तीसगढ़मनोरंजन

‘इश्क भी, जंग भी’, संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ से रणबीर कपूर के फर्स्ट लुक का दूसरा पोस्टर आउट

Share
Share

संजय लीला भंसाली पहली बार विक्की कौशल, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को एक साथ स्क्रीन पर ला रहे हैं.

साल 2027 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक ‘लव एंड वॉर’ का नाम भी लिस्ट में टॉप पर है. विक्की कौशल, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जैसी स्टेलर स्टारकास्ट वाली यह फिल्म नए साल 2027 के पहले ही महीने मे रिलीज होने जा रही है. लेकिन फिल्म की रिलीज से चार महीने पहले ही दर्शकों को सरप्राइज मिलने शुरू हो गए हैं. आज 24 सितंबर को फिल्म लव एंड वॉर से पहली झलक सामने आ चुकी है. जी हां, फिल्म से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक आ चुका है. रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक विक्की कौशल और भंसाली प्रोडक्शन ने सोशल मीडिया पर कुछ ही देर पहले शेयर किया है.

लव एंड वॉर के डायरेक्टर संजय लीला हैं और उनके भंसाली प्रोडक्शन ने आज फिल्म से रणबीर कपूर का धांसू और बीस्ट फर्स्ट लुक शेयर किया है. रणबीर कपूर अपने फर्स्ट लुक में आसमानी रंग की विंटेज कार में बाहर हाथ लटकार बैठे हुए हैं और दूसरे हाथ से स्टीयरिंग कंट्रोल कर रहे हैं. जो हाथ बाहर है वह गोली लगने के बाद खून से लथपथ है. रणबीर कपूर ने आंखों पर काला चश्मा चढ़ाया हुआ है और चेहरे पर अलग ही रौब दिख रहा है. रणबीर का लव एंड वॉर से फर्स्ट लुक शेयर कर भंसाली प्रोडक्शन ने लिखा है, ‘वो रुतबा, वो रौब, वो जुनून, संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर 21 जनवरी 2027 को रिलीज होगी’.

आलिया भट्ट ने बताया धमाकेदार

रणबीर कपूर का लव एंड वॉर से फर्स्ट लुक शेयर कर एक्टर की स्टार पत्नी आलिया भट्ट ने भी अपना रिएक्शन दिया है. आलिया खुद इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस हैं. आलिया अपने स्टार हसबैंड के फर्स्ट लुक पर लिखती है, ‘एसएलबीXआरके.. और साथ ही धमाके का ईमोजी शेयर करती हैं.

बता दें, बड़े-बड़े सेट पर बनी यह फिल्म संजय लीला भंसाली के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक है. इस फिल्म में रोमांस का भी तड़का लगाया गया है. फिल्म की कहानी भव्य होने के साथ-साथ इमोशनल प्लॉट को भी टच करती है. यह इंडियन सिनेमा की बिगेस्ट लव सागा में से एक होने जा रही है.

संघर्ष और गहरे जज्बातों के बैकग्राउंड पर सेट यह फिल्म प्यार, दोस्ती, धोखा और जुनून जैसे पहलुओं को दिखाने वाली है, जो एक दमदार और इमर्सिव सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है.

भंसाली की फिल्मों की वही खास पहचान, यानी ऐसी कहानी जो आपको अपनी दुनिया में डुबो दे और लाजवाब विजुअल्स यानी इस फिल्म में भी वो सब कुछ देखने को मिलेगा. उम्मीद यही है कि ये फिल्म न सिर्फ बड़े लेवल पर बनी होगी, बल्कि दुनिया भर के दर्शकों के दिल को भी गहराई से छू जाएगी. अब रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक आने के बाद से दर्शकों को 21 जनवरी 2027 का इंतजार है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shubhanshu Mishra - Founder and Editor in Chief of The Digital Khabari

Explore more

-Sponsored-
advertising space available for your brand | The Digital Khabari
Related Articles
छत्तीसगढ़रायगढ़

सेवा संकल्प अभियान : खर्राघाट में 29.99 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान, केलो...