Home छत्तीसगढ़ बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्मृति समारोह का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्मृति समारोह का हुआ शुभारंभ

Share
Share

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीद परिवारों के योगदान को किया गया नमन

प्रतिभावान विद्यार्थियों, खिलाडि़यों, किसानों एवं नागरिकों का हुआ सम्मान

जनप्रतिनिधियों ने बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर अर्पित की पुष्पांजलि

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं संविधान सभा के सदस्य बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल की पुण्य स्मृति में आयोजित दो दिवसीय स्मृति समारोह का आज सी-मार्ट परिसर, कचहरी चौक जांजगीर में शुभारंभ हुआ। समारोह में जनप्रतिनिधियों, बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल के परिजनों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शहीद परिवारों, विद्यार्थियों, खिलाडि़यों और नागरिकों ने उनकी स्मृतियों को नमन किया। कार्यक्रम का दूसरा चरण 19 सितम्बर को कृषि विज्ञान केन्द्र जर्वे में आयोजित किया जाएगा।
समारोह के शुभारंभ अवसर पर विधायक जांजगीर-चांपा श्री ब्यास कश्यप, विधायक अकलतरा श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उनके सुपुत्र श्री विजय प्रताप सिंह एवं सुपुत्री श्रीमती रत्नावली सिंह सहित परिवारजन भी उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे  सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीद परिवारों का सम्मान
समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों, शहीद परिवारों तथा बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल के परिवारजनों को सम्मानित किया गया। विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों, खिलाडि़यों, किसानों एवं नागरिकों का भी सम्मान किया गया। स्कूली विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से समारोह में रंग भरा।
विधायक जांजगीर-चांपा श्री ब्यास कश्यप ने कहा कि स्मृति समारोह के माध्यम से प्रतिवर्ष बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल के स्वतंत्रता संग्राम एवं समाज के प्रति योगदान को याद किया जाता है। ऐसे आयोजन क्षेत्र के गौरवशाली इतिहास और स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान देने वाले महापुरुषों से नई पीढ़ी को जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीद परिवारों को नमन करते हुए कहा कि देश की आजादी महापुरुषों के त्याग, संघर्ष और समर्पण का परिणाम है। क्षेत्र में स्थापित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों की प्रतिमाएं आने वाली पीढि़यों को उनके संघर्ष, स्वतंत्रता आंदोलन और संविधान निर्माण में योगदान की जानकारी देने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
विधायक अकलतरा श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल जैसे महान व्यक्तित्व को स्मरण करना और उनके विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि ठाकुर छेदीलाल जी स्वतंत्रता आंदोलन के सेनानी होने के साथ विचारशील नेता भी थे। उन्होंने समाज में जागरूकता लाने, लोगों को एकजुट करने और समानता की भावना के साथ सभी को साथ लेकर चलने का कार्य किया।
उन्होंने कहा कि संविधान सभा के सदस्य के रूप में बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल की भूमिका जांजगीर-चांपा क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उनके विचारों में स्वतंत्रता, समानता, सामाजिक समरसता और जनभागीदारी की भावना दिखाई देती है। नई पीढ़ी को उनके संघर्ष, योगदान और संविधान निर्माण में उनकी भूमिका से परिचित कराना स्मृति समारोह की महत्वपूर्ण सार्थकता है।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल ने कहा कि बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान आजादी की अलख जगाने के साथ लोगों को एकजुट कर जनजागृति का कार्य किया। देश के स्वतंत्रता संग्राम में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा और संविधान सभा के सदस्य के रूप में भी उन्होंने अपनी भूमिका निभाई।
उन्होंने कहा कि ठाकुर छेदीलाल सभी वर्गों के अधिकारों और हितों के लिए संघर्ष करने वाले न्यायप्रिय एवं जनहित के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। महापुरुष अपने विचारों, आदर्शों और कर्मों के माध्यम से सदैव प्रेरणा देते हैं। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में जिले के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका स्मरण करना सभी का दायित्व है। महापुरुषों और शहीदों की प्रतिमाएं केवल स्मारक नहीं, बल्कि आने वाली पीढि़यों के लिए प्रेरणा और संदेश का माध्यम हैं।
दो दिवसीय समारोह के दूसरे दिन 19 सितम्बर को कृषि विज्ञान केन्द्र जर्वे में किसानों के लिए उद्यानिकी, दलहन-तिलहन, मशरूम, वैकल्पिक फसलों, कृषि एवं संबद्ध विभागों की योजनाओं तथा नवीन कृषि तकनीक एवं उपकरणों से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shubhanshu Mishra - Founder and Editor in Chief of The Digital Khabari

Explore more

-Sponsored-
advertising space available for your brand | The Digital Khabari
Related Articles
जांजगीर-चांपा

गौरव ग्राम सिवनी (नैला) में युवा समिति डांस प्रतियोगिता 25 अक्टूबर को, तैयारियां तेज

ग्रुप, डबल और एकल डांस प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों को मिलेगा अपनी प्रतिभा...

जांजगीर-चांपा

वीबी-जी राम जी योजना से गांवों में विकास कार्यों को गति, स्थानीय श्रमिकों को मिल रहा रोजगार

जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और स्वच्छता पर जोर, ग्रामीण क्षेत्रों में...