Home छत्तीसगढ़ घर-आंगन से अमृत सरोवर तक जगमगाए ‘आशीर्वाद के दीप’
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

घर-आंगन से अमृत सरोवर तक जगमगाए ‘आशीर्वाद के दीप’

Share
Share

प्रधानमंत्री आवास के आंगन में हितग्राहियों ने जलाया खुशियों का दीप, बिहान की दीदियों ने भी उत्साह से की सहभागिता

स्वच्छता गतिविधियों के साथ सेवा, जनभागीदारी और विकसित भारत का दिया संदेश

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर की शाम जांजगीर-चांपा जिले में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम उत्साह और जनभागीदारी के साथ आयोजित किया गया। शाम 7 बजे शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में घरों, ग्राम पंचायत भवनों, अमृत सरोवरों के तटों, विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों और विभिन्न शासकीय संस्थानों में दीप प्रज्वलित किए गए। घर से गांव और सार्वजनिक स्थलों तक जगमगाए दीपों ने सेवा, सहभागिता, स्वच्छता, आभार और विकसित भारत के संकल्प का संदेश दिया।
‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के साथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ‘स्वच्छता ही सेवा’ के तहत स्वच्छता गतिविधियां भी आयोजित की गईं। ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, स्व-सहायता समूह की महिलाओं, अधिकारी-कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने श्रमदान और स्वच्छता गतिविधियों में सहभागिता कर स्वच्छ गांव, स्वच्छ सार्वजनिक स्थल और स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया।

प्रधानमंत्री आवास के आंगन में रोशन हुआ खुशियों का दीप
प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही परिवारों ने अपने पक्के आवासों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर अभियान में सहभागिता की। पक्के और सुरक्षित आवास का सपना पूरा होने की खुशी दीपों की रोशनी में दिखाई दी। हितग्राही परिवारों ने जनकल्याणकारी योजनाओं से मिले लाभ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सेवा संकल्प अभियान से जुड़कर अपनी भागीदारी दर्ज कराई।

अमृत सरोवरों के तटों पर दीपों से साकार हुआ जनभागीदारी का उत्सव
जिले के विभिन्न अमृत सरोवरों के तट भी दीपों की रोशनी से जगमगा उठे। ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और बिहान से जुड़ी स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने सरोवरों के किनारे दीप प्रज्वलित कर जल संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता का संदेश दिया। अमृत सरोवरों के तट पर आयोजित कार्यक्रमों ने सामूहिक भागीदारी को उत्सव का स्वरूप दिया।

बिहान की दीदियों ने जलाया आत्मनिर्भरता का दीप
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से जुड़ी स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने भी घरों और सामुदायिक स्थलों पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया। आजीविका गतिविधियों से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त हो रही स्व-सहायता समूह की महिलाओं और लखपति दीदियों ने दीप प्रज्वलित कर आत्मनिर्भरता के सफर की खुशियां साझा कीं। रोजगार एवं आजीविका के अवसरों से जुड़े ग्रामीण परिवारों ने भी दीप जलाकर अभियान में सहभागिता की।

सेवा के साथ स्वच्छता और विकसित भारत का संकल्प
‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के दौरान आयोजित स्वच्छता गतिविधियों ने सेवा के संदेश को जनभागीदारी से जोड़ा। ग्राम पंचायतों और सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। ग्राम पंचायत भवनों, विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, अमृत सरोवरों एवं अन्य सार्वजनिक संस्थानों में दीप प्रज्वलन के साथ स्वच्छता और जनभागीदारी का संदेश गांव-गांव तक पहुंचा।
जिले की ग्राम पंचायतों में जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों, मैदानी अमले, बिहान की दीदियों और ग्रामीणों की सहभागिता से आयोजित कार्यक्रमों ने सेवा, स्वच्छता, आजीविका, जनकल्याण और विकसित भारत के संकल्प को एक साथ जोड़ने का संदेश दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shubhanshu Mishra - Founder and Editor in Chief of The Digital Khabari

Explore more

-Sponsored-
advertising space available for your brand | The Digital Khabari
Related Articles
जांजगीर-चांपा

गौरव ग्राम सिवनी (नैला) में युवा समिति डांस प्रतियोगिता 25 अक्टूबर को, तैयारियां तेज

ग्रुप, डबल और एकल डांस प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों को मिलेगा अपनी प्रतिभा...

जांजगीर-चांपा

वीबी-जी राम जी योजना से गांवों में विकास कार्यों को गति, स्थानीय श्रमिकों को मिल रहा रोजगार

जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और स्वच्छता पर जोर, ग्रामीण क्षेत्रों में...