Home छत्तीसगढ़ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने मेसर्स शारदा मां लॉजिस्टिक्स प्रा.लि. की अस्थायी अनुज्ञप्ति की निरस्त
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने मेसर्स शारदा मां लॉजिस्टिक्स प्रा.लि. की अस्थायी अनुज्ञप्ति की निरस्त

Share
Share

नियमों एवं अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन सहित अन्य अनियमितताओं के पाए जाने पर की गई कार्रवाई

कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने मेसर्स शारदा मां लॉजिस्टिक्स प्रा.लि. की अस्थायी अनुज्ञप्ति की निरस्त

नियमों एवं अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन सहित अन्य अनियमितताओं के पाए जाने पर की गई कार्रवाई

  जांजगीर-चांपा 18 सितंबर 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आदेश जारी कर ग्राम कन्हाईबंद, तहसील जांजगीर स्थित भूमि खसरा नंबर 645/5, 645/8, 645/30, 645/36, 645/6, 645/17, 645/3, 645/4, 645/21 एवं 645/25, कुल रकबा 1.503 हेक्टेयर क्षेत्र में खनिज कोयला के अस्थायी भंडारण हेतु मेसर्स शारदा मां लॉजिस्टिक्स प्रा.लि. के पक्ष में स्वीकृत अस्थायी भंडारण अनुज्ञप्ति को निरस्त कर दिया है। उक्त क्षेत्र में 80,000 मीट्रिक टन कोयला (अधिकतम एक समय में) के अस्थायी भंडारण की अनुज्ञप्ति अवधि 26 फरवरी 2020 से 25 फरवरी 2030 तक 10 वर्ष के लिए स्वीकृत की गई थी। 
 जारी आदेश में उल्लेखित है कि अनुज्ञप्ति क्षेत्र में छत्तीसगढ़ खनिज (खनन, परिवहन तथा भंडारण) नियम, 2009 के नियम 14 में उल्लिखित भंडारण शर्तों का उल्लंघन, अनुज्ञप्ति अनुबंध विलेख में निहित उपबंधों/कंडिकाओं का उल्लंघन तथा अन्य अनियमितताएं पाई गई हैं। छत्तीसगढ़ खनिज (खनन, परिवहन तथा भंडारण) नियम, 2009 के नियम 15 के प्रावधानों के तहत ग्राम कन्हाईबंद स्थित उक्त भूमि पर मुख्य खनिज कोयला की 80,000 मीट्रिक टन अस्थायी भंडारण की स्वीकृत अनुज्ञप्ति को निरस्त करने की कार्रवाई की गई है।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shubhanshu Mishra - Founder and Editor in Chief of The Digital Khabari

Explore more

-Sponsored-
advertising space available for your brand | The Digital Khabari
Related Articles
जांजगीर-चांपा

गौरव ग्राम सिवनी (नैला) में युवा समिति डांस प्रतियोगिता 25 अक्टूबर को, तैयारियां तेज

ग्रुप, डबल और एकल डांस प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों को मिलेगा अपनी प्रतिभा...

जांजगीर-चांपा

वीबी-जी राम जी योजना से गांवों में विकास कार्यों को गति, स्थानीय श्रमिकों को मिल रहा रोजगार

जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और स्वच्छता पर जोर, ग्रामीण क्षेत्रों में...