Home छत्तीसगढ़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, विपक्ष ने उठाए सवाल
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, विपक्ष ने उठाए सवाल

Share
Share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर भाजपा की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। वहीं विपक्षी दलों ने मोदी सरकार के कार्यकाल को लेकर रोजगार, महंगाई, किसानों की आय, युवाओं के भविष्य और आर्थिक नीतियों सहित कई मुद्दे उठाए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर भाजपा की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है, जिसके तहत विभिन्न जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
वहीं, विपक्षी दलों ने मोदी सरकार के कार्यकाल को लेकर रोजगार, महंगाई, किसानों की आय, युवाओं के भविष्य और आर्थिक नीतियों सहित कई मुद्दे उठाए हैं। विपक्ष का कहना है कि 2014 के दौरान किए गए रोजगार, महंगाई और किसानों से जुड़े वादों पर सरकार से जवाब मांगा जाना चाहिए। विपक्षी नेताओं ने इन मुद्दों को लेकर सरकार की नीतियों पर सवाल भी उठाए हैं।
आर्थिक मोर्चे पर 17 सितंबर को भारतीय रुपया कारोबार के दौरान 96 रुपये प्रति डॉलर के स्तर को पार कर गया, हालांकि बाद में यह करीब 95.93 रुपये पर बंद हुआ।
नोटबंदी को लेकर भी विपक्ष लगातार सवाल उठाता रहा है। RBI के अनुसार 31 दिसंबर 2024 तक 2000 रुपये के 98.12 प्रतिशत नोट वापस लौट चुके थे।
इस तरह प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर जहां भाजपा सेवा कार्यक्रमों के जरिए सरकार की उपलब्धियां सामने रख रही है, वहीं विपक्ष पुराने वादों और नीतियों का हिसाब मांगते हुए राजनीतिक बहस को तेज कर रहा है।
बाइट: 01
राजेश अग्रवाल, जिला अध्यक्ष कांग्रेस, जांजगीर-चांपा

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shubhanshu Mishra - Founder and Editor in Chief of The Digital Khabari

Explore more

-Sponsored-
advertising space available for your brand | The Digital Khabari
Related Articles
जांजगीर-चांपा

गौरव ग्राम सिवनी (नैला) में युवा समिति डांस प्रतियोगिता 25 अक्टूबर को, तैयारियां तेज

ग्रुप, डबल और एकल डांस प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों को मिलेगा अपनी प्रतिभा...

जांजगीर-चांपा

वीबी-जी राम जी योजना से गांवों में विकास कार्यों को गति, स्थानीय श्रमिकों को मिल रहा रोजगार

जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और स्वच्छता पर जोर, ग्रामीण क्षेत्रों में...