Home क्राइम ग्राम मेंहदी में जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹3,100 नगद और ताश की 52 पत्तियां जब्त
क्राइमजांजगीर-चांपा

ग्राम मेंहदी में जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹3,100 नगद और ताश की 52 पत्तियां जब्त

Share
Share

राहौद पुलिस की कार्रवाई, छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत की गई वैधानिक कार्रवाई

जांजगीर-चांपा। जिले में जुआ और सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस सहायता केंद्र राहौद की टीम ने ग्राम मेंहदी में जुआ खेलते हुए पांच आरोपियों को पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹3,100 नगद और ताश की 52 पत्तियां जब्त की हैं।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम मेंहदी में जुआ खेले जाने की सूचना मिलने पर राहौद पुलिस ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान जुआ खेलते पाए गए पांच लोगों को पकड़ा गया। उनके विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों में राजू चौहान, मोहन चौहान, चेतन चौहान और साहिल सुमन, सभी निवासी ग्राम मेंहदी, थाना शिवरीनारायण, तथा मलेस केवट निवासी राहौद, थाना शिवरीनारायण शामिल हैं।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में की गई। कार्रवाई में पुलिस सहायता केंद्र राहौद प्रभारी राजेंद्र सिंह क्षत्रिय एवं उनकी टीम की भूमिका रही।जांजगीर-चांपा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि जिले में जुआ, सट्टा अथवा अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने ऐसी गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shubhanshu Mishra - Founder and Editor in Chief of The Digital Khabari

Explore more

-Sponsored-
advertising space available for your brand | The Digital Khabari
Related Articles
जांजगीर-चांपा

गौरव ग्राम सिवनी (नैला) में युवा समिति डांस प्रतियोगिता 25 अक्टूबर को, तैयारियां तेज

ग्रुप, डबल और एकल डांस प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों को मिलेगा अपनी प्रतिभा...

जांजगीर-चांपा

वीबी-जी राम जी योजना से गांवों में विकास कार्यों को गति, स्थानीय श्रमिकों को मिल रहा रोजगार

जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और स्वच्छता पर जोर, ग्रामीण क्षेत्रों में...