Home जांजगीर-चांपा कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने ऑडिटोरियम मरम्मत कार्य का किया निरीक्षण
जांजगीर-चांपा

कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने ऑडिटोरियम मरम्मत कार्य का किया निरीक्षण

Share
Share

गुणवत्ता, समय-सीमा एवं आवश्यक सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

जांजगीर-चांपा, 22 अक्टूबर 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम भवन में चल रहे मरम्मत कार्य का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को मरम्मत कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने तथा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के निर्धारित मानकों का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कहा कि ऑडिटोरियम में विभिन्न शासकीय कार्यक्रमों, बैठकों, सम्मेलनों एवं अन्य आयोजनों का संचालन किया जाता है। ऐसे में यहां आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता, भवन की बेहतर स्थिति और सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मरम्मत कार्य को प्राथमिकता के साथ पूर्ण किया जाए। कार्य के दौरान निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित करने के साथ-साथ सभी आवश्यक सुधार कार्य भी समय पर पूरे किए जाएं। कलेक्टर ने कार्यों की प्रगति की नियमित समीक्षा करने तथा किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या आने पर उसका तत्काल निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य पूर्ण होने के पश्चात आवश्यक व्यवस्थाओं का परीक्षण किया जाए, ताकि ऑडिटोरियम भवन का उपयोग सुचारु रूप से किया जा सके। इस दौरान पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shubhanshu Mishra - Founder and Editor in Chief of The Digital Khabari

Explore more

-Sponsored-
advertising space available for your brand | The Digital Khabari
Related Articles
जांजगीर-चांपा

गौरव ग्राम सिवनी (नैला) में युवा समिति डांस प्रतियोगिता 25 अक्टूबर को, तैयारियां तेज

ग्रुप, डबल और एकल डांस प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों को मिलेगा अपनी प्रतिभा...

जांजगीर-चांपा

वीबी-जी राम जी योजना से गांवों में विकास कार्यों को गति, स्थानीय श्रमिकों को मिल रहा रोजगार

जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और स्वच्छता पर जोर, ग्रामीण क्षेत्रों में...