Home क्राइम जांजगीर में अवैध पटाखा भंडारण पर कोतवाली पुलिस की रेड, 4.50 लाख की विस्फोटक सामग्री जब्त
क्राइमजांजगीर-चांपा

जांजगीर में अवैध पटाखा भंडारण पर कोतवाली पुलिस की रेड, 4.50 लाख की विस्फोटक सामग्री जब्त

Share
Share

160 किलो पटाखे बरामद, आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज

जांजगीर-चांपा। दीपावली पर्व को देखते हुए जिले में अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। इसी कड़ी में सिटी कोतवाली पुलिस ने जांजगीर में छापेमार कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में पटाखे जब्त किए हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 160 किलोग्राम पटाखे बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत 4 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में दीपावली के मद्देनजर जिले में जुआ, सट्टा और अवैध पटाखों के भंडारण एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी दौरान सिटी कोतवाली पुलिस को अवैध रूप से पटाखे जमा किए जाने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20, जांजगीर निवासी राहुल महंत के कब्जे से एक क्विंटल 60 किलोग्राम पटाखे जब्त किए।मामले में थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 866/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 288 तथा विस्फोटक अधिनियम, 1884 की धारा 9(ख)(1)(ख) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की है।कार्रवाई में कोतवाली पुलिस टीम की भूमिकाइस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता, उप निरीक्षक दिलीप सिंह, प्रशिक्षु उप निरीक्षक दिव्या कुर्रे, सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह एवं मुकेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक प्रकाश चंद राठौर, भीम श्रीवास सहित कोतवाली पुलिस स्टाफ का योगदान रहा।नियमों के तहत ही करें पटाखों का भंडारण और बिक्रीजांजगीर-चांपा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि दीपावली के दौरान पटाखों का क्रय-विक्रय और भंडारण निर्धारित नियमों के अनुरूप ही करें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री का भंडारण करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shubhanshu Mishra - Founder and Editor in Chief of The Digital Khabari

Explore more

-Sponsored-
advertising space available for your brand | The Digital Khabari
Related Articles
जांजगीर-चांपा

गौरव ग्राम सिवनी (नैला) में युवा समिति डांस प्रतियोगिता 25 अक्टूबर को, तैयारियां तेज

ग्रुप, डबल और एकल डांस प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों को मिलेगा अपनी प्रतिभा...

जांजगीर-चांपा

वीबी-जी राम जी योजना से गांवों में विकास कार्यों को गति, स्थानीय श्रमिकों को मिल रहा रोजगार

जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और स्वच्छता पर जोर, ग्रामीण क्षेत्रों में...