Home जांजगीर-चांपा सिवनी (नैला) में 26 अक्टूबर से सजेगा श्रीमद्भागवत कथा का दिव्य दरबार, ज्ञान यज्ञ सप्ताह एवं वार्षिक श्राद्ध का होगा आयोजन
जांजगीर-चांपाधर्म

सिवनी (नैला) में 26 अक्टूबर से सजेगा श्रीमद्भागवत कथा का दिव्य दरबार, ज्ञान यज्ञ सप्ताह एवं वार्षिक श्राद्ध का होगा आयोजन

Share
Share

जांजगीर-चांपा। जिले के गौरव ग्राम सिवनी (नैला) में भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, श्रीमद्भागवत महापुराण के ज्ञान और आध्यात्मिक वातावरण के बीच सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह एवं वार्षिक श्राद्ध का आयोजन किया जा रहा है। कथा का आयोजन 26 अक्टूबर से 3 नवंबर 2026 तक आजाद चौक, सिवनी (नैला) में होगा।

आयोजन स्वर्गीय सुखदेव प्रसाद यादव जी के वार्षिक श्राद्ध एवं पुण्यार्जन के निमित्त किया जा रहा है।आयोजक परिवार के अनुसार, इस धार्मिक आयोजन के माध्यम से दिवंगत आत्माओं की स्मृति में पुण्य अर्पित करने के साथ ही श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत महापुराण की अमृतमयी कथा का श्रवण करने का अवसर मिलेगा। कथा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, धर्म, भक्ति, सदाचार और मानव जीवन के आध्यात्मिक मूल्यों का संदेश दिया जाएगा।

26 अक्टूबर को कलश यात्रा एवं पीठ स्थापना से होगा शुभारंभआयोजन की शुरुआत सोमवार, 26 अक्टूबर को कलश यात्रा, पीठ स्थापना एवं पट्टाचार्य कार्यक्रम के साथ होगी। इसके बाद मंगलवार, 27 अक्टूबर को श्री वराह नारायण अवतार, बुधवार, 28 अक्टूबर को श्री ध्रुव चरित्र तथा गुरुवार, 29 अक्टूबर को श्री भरत चरित्र एवं प्रह्लाद चरित्र का वर्णन किया जाएगा।शुक्रवार, 30 अक्टूबर को श्रीराम कथा एवं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन होगा। इसी दिन बालक अयांश यादव का जन्मोत्सव कार्यक्रम भी रखा गया है। शनिवार, 31 अक्टूबर को श्रीकृष्ण बाल चरित्र एवं रुक्मिणी मंगल की कथा होगी।रविवार, 1 नवंबर को श्री सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष, कथा विश्राम एवं चढ़ोत्री का कार्यक्रम निर्धारित है। सोमवार, 2 नवंबर को हवन, कपिला तर्पण एवं सहस्रधारा तथा मंगलवार, 3 नवंबर को वार्षिक श्राद्ध, ब्राह्मण भोज एवं भंडारा आयोजित किया जाएगा।

श्रद्धालुओं से परिवार सहित पहुंचने की अपील

आयोजक परिवार ने क्षेत्र के धर्मप्रेमी नागरिकों, श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों से कथा में परिवार सहित शामिल होकर श्रीमद्भागवत महापुराण का श्रवण करने और पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से हरि इच्छा तक निर्धारित किया गया है।कार्यक्रम के मुख्य यजमान नवीन कुमार यादव एवं श्रीमती स्वाति यादव हैं, जबकि यजमान के रूप में उमेश यादव एवं श्रीमती प्रियंका यादव है। आयोजन में श्रीमती कृष्णा बाई यादव सहित समस्त यादव परिवार की सहभागिता रहेगी।कथा व्यास के रूप में पं. आलोक मिश्रा जी (सीपत वाले) एवं पं. राजकुमार मिश्रा जी (सीपत वाले) श्रद्धालुओं को कथा रसपान कराएंगे।

भक्ति और श्रद्धा के इस पावन आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का वातावरण है। आयोजक परिवार ने सभी श्रद्धालुओं से उपस्थित होकर कथा श्रवण करने तथा आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया है।

The डिजिटल ख़बरी | पहले तथ्य फिर ख़बर

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shubhanshu Mishra - Founder and Editor in Chief of The Digital Khabari

Explore more

-Sponsored-
advertising space available for your brand | The Digital Khabari
Related Articles
जांजगीर-चांपा

गौरव ग्राम सिवनी (नैला) में युवा समिति डांस प्रतियोगिता 25 अक्टूबर को, तैयारियां तेज

ग्रुप, डबल और एकल डांस प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों को मिलेगा अपनी प्रतिभा...

जांजगीर-चांपा

वीबी-जी राम जी योजना से गांवों में विकास कार्यों को गति, स्थानीय श्रमिकों को मिल रहा रोजगार

जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और स्वच्छता पर जोर, ग्रामीण क्षेत्रों में...