जर ध्यानचंद जी के स्मृति में 30 अगस्त को जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आह्वान
30 अगस्त को जांजगीर में होगी शह और मात का मुकाबला
जांजगीर।। हाॅकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी के स्मृति तथा राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में जिला शतरंज संघ जांजगीर-चांपा द्वारा 30 अगस्त 2026 (रविवार) को एकदिवसीय जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन हाॅटल हरियाली हेरिटेज,अकलतरा रोड जांजगीर मे प्रातः 9 बजे से किया जा रहा है, जो की अंडर-13 एवं ओपन दो केटेगरी में खेली जाएगी तथा पुरस्कार वितरण शाम 4:30 बजे किया जाएगा।
संघ के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र राठौर ने बताया की इस प्रतियोगिता में जांजगीर-चाम्पा के साथ-साथ सक्ति जिले के खिलाड़ी भी शामिल हो सकते है, टूर्नामेंट स्विस लीग पद्घति से अंतर्राष्ट्रीय नियमानुसार संचालित होगी । खेल के दौरान किसी भी खिलाड़ी के पास मोबाइल फोन तथा किसी भी प्रकार तकनीकी उपकरण नहीं होना चाहिए।
प्रवेश शुल्क अंडर-13 के लिए 300 और ओपन के लिए 350 रखा गया है। अंडर-13 व सीनियर वर्ग में प्रथम तीन स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को नगद इनाम और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी, साथ ही साथ अंडर-07.11 और 15 के टॉप -3 खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा ।
स्पेशल वुमन, बेस्ट वेटरन, बेस्ट यंगेस्ट ,बेस्ट फिजिकली चैलेन्ड तथा प्रथम तीन बेस्ट स्कूल को भी विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा ।सभी प्रतिभागियों को मेडल और ई-सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा ।
अधिक जानकारी हेतु या पंजीयन के लिए जिला शतरंज संघ जांजगीर-चाम्पा या हाॅटल हरियाली हेरिटेज जांजगीर मेें संपर्क किया जा सकता है ।