Home क्राइम करही में डकैती की साजिश नाकाम, पांच आरोपी गिरफ्तार
क्राइमछत्तीसगढ़

करही में डकैती की साजिश नाकाम, पांच आरोपी गिरफ्तार

Share
Share

जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र में पुलिस ने डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की योजना करही स्थित सत्या मेडिकल एवं किराना दुकान में डकैती करने की थी। मुखबिर की सूचना पर बिर्रा पुलिस, साइबर टीम और करही पुलिस सहायता केंद्र की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों को हथियारों के साथ धर दबोचा गया।

पुलिस के मुताबिक, 12 अगस्त की देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि किकिरदा जाने वाले रास्ते पर देशी-विदेशी शराब दुकान रोड के पास दो मोटरसाइकिलों में पांच संदिग्ध व्यक्ति घातक हथियारों के साथ किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं।


सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस ने साइबर टीम और करही पुलिस सहायता केंद्र के साथ संयुक्त रूप से मौके पर घेराबंदी की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांचों संदिग्धों को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने करही स्थित सत्या मेडिकल एवं किराना दुकान में डकैती की योजना बनाना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल, दो लोहे के पैरा-कटिया नुमा हथियार, एक एयर गन और चार लोहे की कुदाली बरामद की है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजकुमार कर्ष, जितेंद्र साहू, राजेंद्र उर्फ राजा साहू, रंजीत साहू और भीम साथी के रूप में हुई है। सभी आरोपी शिवरीनारायण, बिर्रा और आसपास के क्षेत्रों के निवासी बताए जा रहे हैं।
मामले में थाना बिर्रा में अपराध क्रमांक 104/2026 दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 310(4) और 310(5) के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर और सक्रिय मुखबिर तंत्र के चलते डकैती की वारदात को अंजाम देने से पहले ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बिर्रा राजीव श्रीवास्तव, साइबर थाना प्रभारी भास्कर शर्मा एवं उनकी टीम, करही पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी एएसआई राम प्रसाद बघेल, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र टंडन, आरक्षक अर्जुन यादव सहित बिर्रा थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस की तत्परता से डकैती की संभावित वारदात टल गई और पांच आरोपी हथियारों सहित सलाखों के पीछे पहुंच गए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shubhanshu Mishra - Founder and Editor in Chief of The Digital Khabari

Explore more

-Sponsored-
advertising space available for your brand | The Digital Khabari
Related Articles
क्राइमजांजगीर-चांपा

किराना दुकान में छिपाकर रखी थी अवैध शराब, 70 पाव के साथ दुकानदार गिरफ्तार

मुलमुला पुलिस की छापेमारी में 6,200 रुपये की शराब जब्त, आबकारी एक्ट...

क्राइमजांजगीर-चांपा

जांजगीर में अवैध पटाखा भंडारण पर कोतवाली पुलिस की रेड, 4.50 लाख की विस्फोटक सामग्री जब्त

160 किलो पटाखे बरामद, आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं...