Home छत्तीसगढ़ डिप्टी सीएम अरुण साव ने ली समीक्षा बैठक, विकास कार्यों में तेजी के निर्देश
छत्तीसगढ़जांजगीर

डिप्टी सीएम अरुण साव ने ली समीक्षा बैठक, विकास कार्यों में तेजी के निर्देश

Share
Share

जांजगीर-चांपा कलेक्ट्रेट में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले की विभागीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने और अधूरे कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।


समीक्षा बैठक के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों से विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी ली।

उन्होंने जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले में बन रहे नालंदा परिसर के कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बारिश के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों और गड्ढों की तत्काल मरम्मत कराने को कहा।

उप मुख्यमंत्री ने नगरीय निकायों में चल रहे कार्यों में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। वहीं जल जीवन मिशन के तहत हैंडओवर की जा चुकी योजनाओं का सुचारू संचालन और नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।


अरुण साव — उप मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़


समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए विकास कार्यों को समय पर पूरा करने और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shubhanshu Mishra - Founder and Editor in Chief of The Digital Khabari

Explore more

-Sponsored-
advertising space available for your brand | The Digital Khabari
Related Articles
छत्तीसगढ़रायगढ़

सेवा संकल्प अभियान : खर्राघाट में 29.99 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान, केलो...