सक्ती जिले के डभरा जनपद क्षेत्र में धौंराभांठा से बड़े कटेकोनी को जोड़ने वाला मार्ग इन दिनों बदहाल है। बारिश के चलते कच्ची सड़क कीचड़ और पानी से भर गई है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल हो गया है।

सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढों में बारिश का पानी जमा है। कीचड़ के कारण दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने का खतरा बना हुआ है, जबकि पैदल चलने वाले लोगों को भी काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि हर साल बारिश के मौसम में यह सड़क दलदल में तब्दील हो जाती है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह दोनों गांवों के बीच आवागमन का प्रमुख मार्ग है, लेकिन लंबे समय से मरम्मत नहीं होने के कारण समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों ने जल्द सड़क मरम्मत और पक्की सड़क निर्माण की मांग की है।
वहीं, जनपद पंचायत डभरा के सीईओ उमेश रात्रे ने बताया कि ग्राम पंचायत से प्रस्ताव मंगाकर डब्ल्यूबीएम सड़क निर्माण के लिए जिला पंचायत को भेजा जाएगा। राशि स्वीकृत होने के बाद निर्माण कार्य कराया जाएगा।


बाइट: ग्रामीण


बाइट: ग्रामीण