Home छत्तीसगढ़ रंगमंच से कलेक्टोरेट तक गूंजे शिक्षकों के नारे
छत्तीसगढ़सूरजपुर

रंगमंच से कलेक्टोरेट तक गूंजे शिक्षकों के नारे

Share
Share

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले मंगलवार को जिले के सैकड़ों शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। नगर के रंगमंच में आयोजित धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए और शासन से शीघ्र मांगें पूरी करने की अपील की।

धरना समाप्त होने के बाद शिक्षक हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर विशाल रैली के रूप में कलेक्टोरेट पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री, स्कूल शिक्षा मंत्री एवं शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में मोर्चा ने सेवारत शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने, प्रथम नियुक्ति तिथि से पूर्व सेवा की गणना कर पूर्ण पेंशन देने, समयमान वेतनमान लागू करने तथा वेतन विसंगति दूर करने की प्रमुख मांग उठाई। इसके साथ ही भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में संशोधन और ब्रिज कोर्स के माध्यम से बी.एड. प्रशिक्षण की व्यवस्था करने की भी मांग की गई।

प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने शासन के समर्थन में नहीं, बल्कि अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। शिक्षक संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि वर्षों से लंबित समस्याओं का समाधान अब और टाला नहीं जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shubhanshu Mishra - Founder and Editor in Chief of The Digital Khabari

Explore more

-Sponsored-
advertising space available for your brand | The Digital Khabari
Related Articles
छत्तीसगढ़रायगढ़

सेवा संकल्प अभियान : खर्राघाट में 29.99 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान, केलो...