सूरजपुर जिले के प्रतापपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। रिहायशी इलाके कदमपारा में पेट्रोल पंप के बगल स्थित सुशील मोबाइल दुकान में बीती रात करीब 2 बजे चोरी की वारदात हुई है। हैरानी की बात यह है कि दुकान में लगे CCTV कैमरे में कम उम्र के बच्चे चोरी करते हुए नजर आ रहे हैं। घटना के बाद इलाके की सुरक्षा और पुलिस की रात्रि गश्त पर भी सवाल उठ रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, अज्ञात चोरों ने दुकान की सीलिंग तोड़कर अंदर प्रवेश किया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दुकान में लगे CCTV कैमरे में कुछ कम उम्र के बच्चे चोरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। फुटेज सामने आने के बाद मामले ने लोगों का ध्यान खींचा है।
रिहायशी और मुख्य इलाके में रात करीब 2 बजे हुई इस घटना ने पुलिस की रात्रि पेट्रोलिंग व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में नियमित और प्रभावी गश्त होने से ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सकती है।
फिलहाल दुकान से कितने रुपये की नकदी और कितना सामान चोरी हुआ है, इसकी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रतापपुर के कदमपारा में हुई इस चोरी के बाद अब सबसे बड़ा सवाल पुलिस की रात्रि गश्त को लेकर उठ रहा है। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।