रजपुर जिले के चांदनी बिहारपुर क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। उमापुर की रहने वाली एक महिला ने एक शासकीय शिक्षक पर रास्ते में रोककर अभद्रता और आपत्तिजनक व्यवहार करने का आरोप लगाया है। महिला ने थाने में सुनवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए अब सूरजपुर पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई और न्याय की मांग की है।


पीड़िता के आवेदन के मुताबिक, घटना 27 जुलाई की शाम की बताई जा रही है। महिला अपनी गोद में बच्ची को लेकर घर लौट रही थी। आरोप है कि इसी दौरान शासकीय शिक्षक रामसुभगत यादव ने कथित तौर पर रास्ते में उसे रोक लिया और हाथ-बांह पकड़कर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।

महिला का आरोप है कि घटना के बाद वह शिकायत लेकर कई दिनों तक चांदनी थाने के चक्कर लगाती रही, लेकिन उसकी शिकायत पर सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़िता ने सूरजपुर पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, आरोपी शिक्षक से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया। उन्होंने महिला को ठीक से नहीं जानने की बात कही और बाद में अपना बयान देने की बात कही। हालांकि खबर तैयार किए जाने तक उनका विस्तृत पक्ष उपलब्ध नहीं हो सका।

बाइट 01:
श्रीमती सुषमा यादव — शिकायतकर्ता

बाइट 02:बाइट 2 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार देवांगन सूरजपुर


फिलहाल मामले में आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आएगी। आरोपी शिक्षक का विस्तृत पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से शामिल किया जाएगा।