सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र से दर्दनाक खबर सामने आई है। तालाब में नहाने गए एक युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों और डी.डी.आर.एफ. की मदद से युवक को तालाब से बाहर निकाला गया।

बताया जा रहा है कि युवक तालाब में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश शुरू की।
बाद में स्थानीय लोगों और डी.डी.आर.एफ. की टीम की मदद से युवक को तालाब से बाहर निकाला गया। हालांकि, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं, रामानुजनगर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है।
Leave a comment