Home जांजगीर-चांपा कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट के नव निर्मित प्रथम तल का किया निरीक्षण
जांजगीर-चांपा

कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट के नव निर्मित प्रथम तल का किया निरीक्षण

Share
Share

कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष, सेवा सेतु कक्ष एवं मीटिंग हॉल का लिया जायजा, शेष विभागों को शीघ्र शिफ्ट होकर कार्य प्रारंभ करने के निर्देश

जांजगीर-चांपा, 08 अक्टूबर 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय के नव निर्मित प्रथम तल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष, सेवा सेतु कक्ष, आदिवासी विकास विभाग, चिप्स, खेल विभाग, मीटिंग हॉल सहित विभिन्न कार्यालयीन कक्षों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों से कार्यालयीन कार्याें एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

नवनिर्मित प्रथम तल पर आबंटित शेष विभागों के शिफ्टिंग एवं आवश्यक व्यवस्थाओं से संबंधित कार्य अंतिम चरण में हैं। कलेक्टर श्री महोबे ने शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर संबंधित विभागों को जल्द से जल्द शिफ्ट होकर कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि विभिन्न विभागों के कार्यालय एक ही परिसर में संचालित होने से आम नागरिकों को अपने कार्यों के लिए अलग-अलग कार्यालयों में जाने की आवश्यकता कम होगी तथा शासकीय सेवाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी। उन्होंने कार्यालयीन व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने और आम नागरिकों की सुविधा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता कार्य में अधिकारियों ने निभाई सहभागिता

सेवा संकल्प अभियान के तहत कलेक्टोरेट परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे एवं अधिकारियों ने स्वच्छता कार्य में सहभागिता निभाते हुए कार्यालय परिसर की साफ-सफाई की। इस दौरान परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने तथा स्वच्छता को नियमित कार्यप्रणाली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर श्री संदीप ठाकुर, एसडीएम जांजगीर श्री सुब्रत प्रधान सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shubhanshu Mishra - Founder and Editor in Chief of The Digital Khabari

Explore more

-Sponsored-
advertising space available for your brand | The Digital Khabari
Related Articles
जांजगीर-चांपा

गौरव ग्राम सिवनी (नैला) में युवा समिति डांस प्रतियोगिता 25 अक्टूबर को, तैयारियां तेज

ग्रुप, डबल और एकल डांस प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों को मिलेगा अपनी प्रतिभा...

जांजगीर-चांपा

वीबी-जी राम जी योजना से गांवों में विकास कार्यों को गति, स्थानीय श्रमिकों को मिल रहा रोजगार

जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और स्वच्छता पर जोर, ग्रामीण क्षेत्रों में...