पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, बालिका को सकुशल बरामद कर आरोपी को पकड़ा
पामगढ़। थाना पामगढ़ क्षेत्र में नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी धर्मेंद्र काठे (35), निवासी भदरा उपर, थाना पामगढ़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर 2026 की रात नाबालिग बालिका के लापता होने की सूचना पर थाना पामगढ़ में अपहरण का अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की गई थी। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने बालिका को सकुशल बरामद कर लिया।जांच के दौरान पुलिस ने संदेही धर्मेंद्र काठे को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना में संलिप्तता स्वीकार किए जाने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के पश्चात आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पामगढ़ निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी का सराहनीय योगदान रहा।


Leave a comment