बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी ने 14 फरवरी 1999 में मारिया गोरेटी के शादी की थी. हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में एक्टर ने अपनी शादी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया कि शादी से पहले उनकी पत्नी को एक एक्टर से शादी ना करने की सलाह मिली थी. यह सलाह देने वाली कोई और नहीं, बल्कि अमिताभ बच्चन की पत्नी-दिग्गज एक्ट्रेस जया बच्चन थीं.
जया बच्चन ने अक्सर शादी की चुनौतियों के बारे में खुलकर बात की है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि किसी एक्टर से शादी करना जिंदगी के सबसे मुश्किल कामों में से एक है. उन्होंने एक्टर अरशद वारसी की पत्नी मारिया गोरेटी को भी यही चेतावनी दी थी. एक इंटरव्यू में, अरशद वारसी ने इसी बात की चर्चा की थी. उन्होंने बताया कि शादी से पहले जयाजी ने मारिया को चेतावनी दी थी कि एक्टिंग के पेशे में कुछ ऐसी चीजें होती है, जो आम नहीं होतीं.
अरशद वारसी ने कहा, ‘जया बहुत समझदार महिला हैं. जब मेरी और मारिया की शादी हो रही थी, तब उन्होंने कहा था कि जिंदगी में सबसे मुश्किल कामों में से एक है किसी एक्टर से शादी करना. उन्होंने हमसे पूछा था, ‘क्या आप इसके लिए तैयार हैं?’ ऐसा इसलिए है क्योंकि आपका काम आपसे ऐसी चीजें करवाता है जो एक आम कपल के लिए नॉर्मल नहीं होतीं. इसलिए आपको उस मुश्किल दौर से गुजरना होता है और फिर भी उस व्यक्ति के साथ बने रहना होता है. तो आपका प्यार आम लोगों के प्यार और ध्यान से कहीं बढ़कर होना चाहिए.’
अरशद वारसी और उनकी पत्नी मारिया गोरेटी की शादी को 25 साल हो चुके हैं. अरशद और मारिया की शादी 14 फरवरी, 1999 को हुई थी. दोनों ने पहले चर्च में शादी की रस्म पूरी की और उसके बाद रीति-रिवाज के साथ निकाह हुआ.
2024 में अपनी शादी की सिल्वर जुबली मनाने से पहले, इस कपल ने हाल ही में कोर्ट में अपनी शादी रजिस्टर करवाई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल ने 23 जनवरी को कोर्ट में अपनी शादी रजिस्टर करवाई.
अरशद वारसी अपनी आने वाली फिल्म ‘जीवन बीमा योजना’ की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. यह फिल्म 4 सितंबर को रिलीज हो रही है. इस फिल्म में वे पहली बार डबल रोल में दिखेंगे. इसके अलावा , उनकी पाइपलाइन में ‘घमासान’, ‘किंग’, ‘गोलमाल 5’ भी है. अरशद ने एक बार पुष्टि की थी कि ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस 3’ बन रही है और इसकी स्क्रिप्टिंग चल रही है.