Home छत्तीसगढ़ मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Share
Share

बिलासपुर जिले के कोटा थाना अंतर्गत बेलगहना चौकी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, परसापानी निवासी प्यारेलाल कुजूर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 14 जुलाई 2026 को ग्राम सक्तिबहरा से उनकी मोटरसाइकिल क्रमांक CG-10-X-2791 चोरी हो गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने सक्तिबहरा गांव में दबिश देकर आरोपी सूरज साकत और रामगोपाल मरकाम को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। इस कार्रवाई में बेलगहना चौकी पुलिस की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

बिलासपुर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वाहन चोरी जैसी घटनाओं की तत्काल सूचना पुलिस को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई कर अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shubhanshu Mishra - Founder and Editor in Chief of The Digital Khabari

Explore more

-Sponsored-
advertising space available for your brand | The Digital Khabari
Related Articles
छत्तीसगढ़रायगढ़

सेवा संकल्प अभियान : खर्राघाट में 29.99 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान, केलो...