Home छत्तीसगढ़ भोजली पर्व पर निकली शोभायात्रा, प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानित
छत्तीसगढ़सक्ती

भोजली पर्व पर निकली शोभायात्रा, प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानित

Share
Share

सक्ती जिले के डभरा ब्लॉक के ग्राम कटौद में पारंपरिक लोकपर्व भोजली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महिलाओं और युवतियों ने सिर पर भोजली लेकर गांव का भ्रमण किया और पारंपरिक गीतों के साथ तालाब पहुंचकर भोजली का विधि-विधान से विसर्जन किया।


भोजली विसर्जन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान ग्राम सरपंच बिहारी लाल बघेल की पहल पर भोजली प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें विजेताओं को सरपंच और पंचों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
सरपंच बिहारी लाल बघेल ने ग्रामीणों को भोजली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भोजली हमारी लोकसंस्कृति और परंपरा का प्रतीक है, जिसे आने वाली पीढ़ियों तक संरक्षित रखना जरूरी है।
बाईट: बिहारी लाल बघेल, सरपंच ग्राम पंचायत कटौद


भोजली विसर्जन के दौरान ग्राम कटौद में लोकसंस्कृति और परंपरा की खूबसूरत झलक देखने को मिली। महिलाओं, युवतियों और ग्रामीणों की सहभागिता से पूरा माहौल उत्सवमय नजर आया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shubhanshu Mishra - Founder and Editor in Chief of The Digital Khabari

Explore more

-Sponsored-
advertising space available for your brand | The Digital Khabari
Related Articles
छत्तीसगढ़रायगढ़

सेवा संकल्प अभियान : खर्राघाट में 29.99 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान, केलो...