कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम चितापाली में सोमवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब डोम नाला के पास एक 21 वर्षीय युवक का शव मिला। मृतक की पहचान संजय धनवार के रूप में हुई है।


बताया जा रहा है कि संजय धनवार रविवार से घर नहीं आया था। इसके बाद परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान डोम नाला के पास उसका शव मिलने की सूचना मिली।
घटना की जानकारी मिलते ही उरगा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

फिलहाल उरगा पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।