सक्ती जिले के डभरा ब्लॉक के ग्राम कटौद में पारंपरिक लोकपर्व भोजली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महिलाओं और युवतियों ने सिर पर भोजली लेकर गांव का भ्रमण किया और पारंपरिक गीतों के साथ तालाब पहुंचकर भोजली का विधि-विधान से विसर्जन किया।


भोजली विसर्जन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान ग्राम सरपंच बिहारी लाल बघेल की पहल पर भोजली प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें विजेताओं को सरपंच और पंचों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
सरपंच बिहारी लाल बघेल ने ग्रामीणों को भोजली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भोजली हमारी लोकसंस्कृति और परंपरा का प्रतीक है, जिसे आने वाली पीढ़ियों तक संरक्षित रखना जरूरी है।
बाईट: बिहारी लाल बघेल, सरपंच ग्राम पंचायत कटौद


भोजली विसर्जन के दौरान ग्राम कटौद में लोकसंस्कृति और परंपरा की खूबसूरत झलक देखने को मिली। महिलाओं, युवतियों और ग्रामीणों की सहभागिता से पूरा माहौल उत्सवमय नजर आया।