साहू समाज युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत साहू जी एवं उनकी पूरी प्रदेश टीम के सूरजपुर आगमन पर जिला साहू संघ एवं युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं युवा साथियों द्वारा भव्य स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन किया गया।
यह स्वागत कार्यक्रम जिला साहू संघ के अध्यक्ष रामलल्लू साहू जी एवं युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुकेश साहू जी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज के युवाओं में विशेष उत्साह एवं उमंग देखने को मिला।
कार्यक्रम में साहू समाज युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत साहू, प्रदेश महामंत्री श्री रॉबिन साहू, हर्ष साहू एवं भास्कर साहू, प्रदेश सहसंयोजक हेमंत साहू एवं सुरेंद्र साहू, तथा प्रदेश संयुक्त सचिव सुनील साहू सहित प्रदेश एवं जिले के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस दौरान जिले के युवा साथी दिलीप साहू, महेंद्र साहू, नितिन साहू, ललित साहू, सुभाष साहू, संतोष साहू, सुमित साहू, प्रदीप साहू, सुनील साहू, सौरभ साहू सहित बड़ी संख्या में युवा प्रकोष्ठ के साथी शामिल हुए।
प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत साहू जी ने समाज के युवाओं को संगठित होकर समाजहित में कार्य करने तथा सामाजिक एकता, शिक्षा, सेवा एवं संगठन को मजबूत बनाने का संदेश दिया। वहीं उपस्थित युवा साथियों ने प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज के विकास एवं उत्थान के लिए निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प लिया।
साहू समाज के इस भव्य मिलन एवं स्वागत कार्यक्रम ने सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती और युवा शक्ति के उत्साह को एक नई ऊर्जा प्रदान की।