सूरजपुर जिले में गांव चलो, बस्ती चलो अभियान के तहत कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भैयाथान मंडल के दनौली खुर्द, खाड़ापारा, बस्कर और कुर्रीडीह में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया।
चौपाल में ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, बिजली, राशन, पेंशन, महतारी वंदन योजना और प्रधानमंत्री आवास से जुड़ी समस्याएं मंत्री के सामने रखीं।
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए।
इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

बाइट – लक्ष्मी राजवाड़े, कैबिनेट मंत्री