दुर्ग पुलिस ने नवीन आपराधिक कानून के तहत त्वरित और गुणवत्तापूर्ण विवेचना पर जोर दिया है। इसी कड़ी में एफआईआर के बाद निर्धारित समय-सीमा में विवेचना पूरी कर न्यायालय में अभियोग पत्र पेश करने वाले 20 विवेचकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

दुर्ग पुलिस द्वारा प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को नवीन आपराधिक कानून के प्रावधानों के अनुरूप एफआईआर के बाद त्वरित विवेचना, साक्ष्य संकलन और समय-सीमा में अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत करने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान जिले में कार्यरत विवेचकों के कार्यों की समीक्षा भी की गई।

उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर समयबद्ध विवेचना और अभियोग पत्र प्रस्तुत करने वाले 20 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित विवेचकों में सुपेला, भिलाई नगर, जामुल, अंडा, पुलगांव, वैशाली नगर, खुर्सीपार, धमधा, पाटन, छावनी और कुम्हारी थानों में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। दुर्ग पुलिस का कहना है कि विवेचना की गुणवत्ता, समयबद्धता और न्यायालयीन प्रक्रिया में बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
Leave a comment