राजनांदगांव नगर निगम में बॉम्बे ठेका के तहत काम करने वाले सफाई कर्मचारियों ने ठेकेदार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को बड़ी संख्या में कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर निगम आयुक्त से मिलने पहुंचे। कर्मचारियों ने वेतन भुगतान में देरी को लेकर नारेबाजी करते हुए जल्द भुगतान की मांग की।

सफाई कर्मचारियों का आरोप है कि पिछले सात महीने से उन्हें वेतन नहीं मिला है, जिसके चलते परिवार की जरूरतें पूरी करने के लिए उन्हें उधार लेना पड़ रहा है। कर्मचारियों का यह भी आरोप है कि ईपीएफ की राशि भी लंबे समय से नहीं मिली है और शिकायत करने पर सिर्फ जल्द भुगतान का आश्वासन दिया जाता है। कर्मचारियों ने स्वास्थ्य संबंधी समस्या का भी जिक्र किया।
उनका कहना है कि उनका भाई नगर निगम में सफाई कर्मचारी है, जो सफाई कार्य के दौरान संक्रमण के बाद कैंसर से पीड़ित हो गया और मार्च से नया रायपुर के अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। इस मामले में नगर निगम आयुक्त और महापौर को कई बार पत्र देने के बावजूद मदद नहीं मिलने का आरोप लगाया गया है। सफाई कर्मचारियों ने कहा कि उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द वेतन भुगतान और अन्य समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे। साथ ही विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. रमन सिंह से भी मामले में हस्तक्षेप की मांग की है।

बाइट : गोलू नायक, अध्यक्ष, सफाई कामगार यूनियन संघ
Leave a comment