अकलतरा। थाना अकलतरा पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोटगढ़ और बाना में दबिश देकर तीन अलग-अलग प्रकरणों में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल ₹50,300 नगद, 52 पत्ती ताश और बोरा फट्टी बरामद करने की जानकारी दी है।
पुलिस के अनुसार, 7 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के ग्राम कोटगढ़ एवं बाना में सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोग कटपत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में बताए गए स्थानों पर तत्काल दबिश दी। कार्रवाई के दौरान तीन अलग-अलग प्रकरणों में कुल 11 लोगों को जुआ खेलते पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपियों में दिलीप टंडन (40), राजकुमार मिरी (35), श्याम कार्तिक (38), अजय कंवट (39), कुश कुमार अंचल (29), अमरकांत कुर्रे (30), शिव कुमार (38), सोमू भारती (23), मनीराम साण्डे (42), विवेकी मिरी (32) और बाली कुमार कंवर (44) शामिल हैं। सभी आरोपी थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम कोटगढ़ एवं बाना के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में अनुविभागीय पुलिस अधिकारी डॉ. मेघलेन्द्र प्रताप सिंह, निरीक्षक जय कुमार साहू, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक नितिन चंद्रवंशी सहित पुलिस टीम की भूमिका रही।


Leave a comment